Home Viralसिद्धार्थनगर: वाई-फाई लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

सिद्धार्थनगर: वाई-फाई लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत  पथरपुरवा चौराहे पर गुरुवार की शाम वाई-फाई लगाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि रात होते–होते  मारपीट में बदल गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

वीडियो में  देखा जा रहा है कि किस तरीके से दो पक्ष लाठी डंडा चलाते हुए नजर आ रहे हैं, इसमें महिला भी शामिल है. महिला बार-बार लाठी चलाने वालों को रोक रही है, लेकिन लाठी डंडा चलाते हुए लोगों में इतना क्रोध भरा हुआ था कि रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

यह भी पढ़ें: रीता के बाद अब अदिति ने कांग्रेस में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम! सामने आई ये तस्वीर

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, सैदू पुत्र रमजान की दुकान पर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा निवासी अंकित पुत्र परमेश्वरी वाई-फाई लगाने पहुंचे थे. काम पूरा होने के बाद मेहनताना मांगने को लेकर बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे हिसामुद्दीनपुर निवासी अभिनंदन पुत्र रामकुमार से कहासुनी हो गई. कहासुनी होने के बाद अंकित ने अपने परिजनों को सूचना दे दी.  रात करीब 8 बजे कुछ लोग एक वाहन से पहुंचे और परिजनों ने हिसामुद्दीनपुर स्थित अभिनंदन के घर पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी.देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

दोनों पक्षों से लोग घायल 

मारपीट में हिसामुद्दीनपुर निवासी कुलदीप पुत्र रामकुमार, अभिनंदन पुत्र रामकुमार और रामकुमार पुत्र गुरसरन घायल हुए. वहीं दूसरे पक्ष से परमेश्वरी पुत्र जीत बहादुर, पुत्र परमेश्वरी अंकित और सौरभ कुमार निवासी रेहरा, थाना डुमरियागंज गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया, जहां पर हालत  गंभीर देखते हुए कुछ घायलों को मेडिकल कलेज रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा गया था, जहां कुछ लोग गंभीर रूपसे घायल थे उनको डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया गया है. मामले में एक पक्ष प्रार्थनापत्र दे दिया है, प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘गैंग चार्ट’ की मंजूरी पर इलाहाबाद HC सख्त, बहराइच SP-डीएम को फटकार



Source link

You may also like

Leave a Comment