Maharajganj News:दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद – Viral Video Claims Local Shopkeepers Caught The Accused


सिंदुरिया। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात अरनहवा टोला मार्ग पर तीरथ टोला पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक कीपैड मोबाइल और मास्टर चाबी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक में हीरो स्प्लेंडर प्लस सिंदुरिया चौराहे से चोरी हुई थी, जबकि बजाज प्लेटिना के संबंध में जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल साहनी उर्फ कोइल (26) निवासी भरवलिया टोला छोटका, ठूठीबारी और राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (22) निवासी हरखोड़ा, सिंदुरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अनिल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्यों व स्थानीय दुकानदारों ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमे उक्त चोरों को स्थानीय चौराहे पर व्यवसायियों द्वारा पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही उस वीडियो में स्थानीय थाने के दो पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल व अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं।



Source link

Related posts

भाई के ससुर की दाढ़ी पकड़ खींचने लगी महिला, SSP दफ्तर के बाहर मच गया बवाल, VIDEO वायरल | Bulandshahr Viral Video Woman Grabs Elderly Man Beard During Family Dispute at Mediation Centre

बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी निभाती मां का Video वायरल, जज्बा देख यूजर्स ने कहा- ‘आधुनिक झांसी की रानी’

ट्रेन में झालमुड़ी बेचते-बेचते डांस करने लगा शख्स, हाथ में बोतल लेकर लगाए ऐसे ठुमके! VIDEO वायरल – train jhalmuri seller dance with bottle inside train video viral rttw