सुबह धमकी पर थाने पहुंचे, शाम को पुलिस जांच करने को आई तो चला दी गोलियां, मौत


.

दिवाली पर शाम 7 बजें थाना बी डिवीजन के रांझे दी हवेली इलाके में सोने के लेन-देन का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। हैरानी की बात यह है कि रविवार सुबह जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद प्रताप सिंह और उसका भाई विक्रम सिंह शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।

शाम को इसी विवाद की जांच के लिए पुलिस इलाके में पहुंची तो फायरिंग हो गई, जिसमें प्रताप सिंह की मौत हो गई। वहीं एएसआई हरनेक सिंह और बलविंदर सिंह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, प्रताप सिंह और उसका भाई विक्रम सिंह सोने का कारोबार करते थे।

प्रताप ने आरोपी पक्ष को 1400 ग्राम सोना दिया था। इसे वापस करने को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोना वापस नहीं मिलने पर प्रताप सिंह ने कई बार आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

रविवार सुबह आरोपी पक्ष ने प्रताप और विक्रम को जान से मारने की धमकियां दीं, जिसके बाद दोनों ने बी डिवीजन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शाम को पुलिस इसी मामले की जांच के लिए पहुंची तो फायरिंग हुई और प्रताप की जान चली गई।

डीसीपी एमएस औलख और एडीसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलविंदर सिंह और उसके बेटे रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलविंदर का दूसरा बेटा बाउ सिंह और करीब छह अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Related posts

CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

MP Morning News: दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान, दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ फिर होगी शुरू, ‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर GIS, जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता