MP Morning News: दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान, दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ फिर होगी शुरू, ‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर GIS, जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता


MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 8:35 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 8:55 बजे भोपाल से विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे। सुबह 10:55 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान

देश के स्वच्छ शहरों को आज सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। बुधनी, देपालपुर, देवास और ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शहर को अवॉर्ड मिलेगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे राष्ट्रपति से पुरस्कार लेंगे। इस बार भोपाल को किसी भी कैटेगरी में सम्मानित नहीं किया जाएगा।

दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ आज से फिर होगी शुरू

दीपावली ब्रेक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज से एक बार फिर अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करेंगे। आपको बता दें कि 20 अक्टूबर को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 5 नवंबर को राघौगढ़ के पाटई आश्रम में रुकी थी। 5 दिनों के त्योहार विराम के बाद दिग्गी राजा का यह कारवां आरोन (गुना) से आगे के लिए रवाना होगा।

‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

मध्यप्रदेश में 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ‘शक्ति की सप्तधारा’ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर थीम का संकेत दिया था। अब उद्योग विभाग ने रूपरेखा तय कर ली है। निवेश समिट की थीम ‘शक्ति की सप्तधारा’ सात क्षेत्रों पर आधारित होगी। विनिर्माण, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक और नवाचार पर फोकस रहेगा। गति शक्ति, रक्षा एवं एयरोस्पेस निर्माण, हरित अर्थव्यवस्था और स्मार्ट पावर भी थीम के प्रमुख क्षेत्र है। देशभर में समिट की ब्रांडिंग की तैयारी चल रही है। दिसंबर से पहले दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में निवेश रोड शो होंगे। 15 से अधिक देशों को साझेदार बनाने की तैयारी है। सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में भी दिसंबर से पहले निवेश सम्मेलन प्रस्तावित है।

जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

जबलपुर में 11 से 13 नवंबर तक जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 26 जिलों के लगभग 750 खिलाड़ी और खेल अधिकारी शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता संस्कारधानी के एमएलबी खेल परिसर में होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Bhai Dooj 2026 Shubh Muhurat