सूर्यवंशम तो खूब देखी होगी अब ‘कुकुरवंशम’ देख लीजिए! डोगेश भाई ने रीक्रिएट किया सीन; Video पर आए मजेदार कमेंट्स


अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को कौन नहीं जानता? टीवी पर बार-बार आने वाली यह फिल्म इतनी बार देखी जा चुकी है कि इसके डायलॉग्स और सीन अब मीम्स की दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्विस्ट वायरल हो रहा है-‘कुकुरवंशम’। इसमें ‘डोगेश भाई’ नाम से मशहूर कुत्ते ने फिल्म के एक यादगार सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स हंसने को मजबूर हो गए और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं का बाढ़ आ गई। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @desibaalaktingu नामक हैंडल से शेयर किया है। इस नए वायरल वीडियो में डोगेश भाई को ‘सूर्यवंशम’ के किसी खास सीन की नकल करते हुए दिखाया गया है। जिसमें ठाकुर भानु प्रताप और अपने पोते से स्कूल मिलते हैं। दादा-पोते के रिश्ते, भावनात्मक डायलॉग्स और ड्रामा भरे सीन फिल्म को यादगार बनाते हैं। वहीं, कुत्तों को पोशाक पहना कर उनके वीडियो को ऐसे अरेंज किया गया कि मानो लगा कुत्ते ही एक्टिंग कर डायलॉग बोल रहे हैं। अब उसी ड्रामा को कुत्ते के साथ जोड़कर ‘कुकुरवंशम’ नाम दिया गया है। वीडियो में कुत्ता फिल्म के अंदाज में पोज देता, भौंकता या किसी सीन को दोहराता नजर आता है, जिसे एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक से और मजेदार बना दिया गया है। 

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स 

इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देखा है। इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘खीर खाने वाली सीन भी कीजिये।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘ वो इमोशनल सीन और उस पर उसकी आँखों का एक जैसा भाव देखना।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘हीरा बेटे नहीं टॉमी बेटे।’ 

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘डोगुप्रताप ठाकुर।’

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘कितने बिस्किट लगे भाई पूरी शूटिंग पूरी करने में।’ 

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘भाई एक बात बता इतने कुत्ते कहां मिले।’

सूर्यवंशम के बारे में जानें 

‘सूर्यवंशम’ 1999 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन टीवी पर यह सुपरहिट साबित हुई। सोनी मैक्स जैसे चैनलों पर बार-बार प्रसारित होने के कारण यह कल्ट क्लासिक बन गई। यूट्यूब पर भी इसके व्यूज करोड़ों में हैं। इसी वजह से फिल्म के सीन मीम्स, रील्स और पैरोडी का पसंदीदा विषय बने हुए हैं। डोगेश भाई जैसे कैरेक्टर्स ने इस ट्रेंड को और आगे बढ़ाया है।


गौरतलब है कि, इससे पहले डोगेश भाई के जॉब इंटरव्यू का Video काफी वायरल हुआ था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

लड़कियां प्यार के जाल में ऐसे फंसाती हैं, शायद डोगेश भाई ने अब सीख लिया; Viral Video देख यूजर्स ने लिए मजे

 





Source link

Related posts

Noida Supernova Society BMW Barrier Break

गुरुग्राम:सड़क से कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे – Gurugram New Garbage Automatic Cleaning Machine Video Viral News In Hindi

Vaishali News: ‘ऊपर तक जाता है पैसा…’ वायरल ऑडियो पर SSP का एक्शन, 2 पुलिसवाले सस्पेंड