कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने मुंबई से आने वाली फ्लाइट से हिरासत में ले लिया. सौरव दास की हिरासत के बाद अब उनका 7 दिन पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में सौरव ने कांग्रेस नेताओं की हिरासत पर तंज कसा था. सौरव ने लिखा था, “अगर आप लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया जाता है, तो आपको अपनी रणनीति पर दोबार विचार करना होगा. अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष मत दीजिए.”
यह ट्वीट सौरव ने कांग्रेस नेता विजय थोट्टाथिल के ट्वीट पर किया था. विजय थोट्टाथिल ने कांग्रेसियों के हिरासत पर लिखा था, “मुंबई में कॉकरोच बेखौफ घूम सकते हैं, लेकिन जब एनएसयूआई और आईवाईसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरते हैं तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है. कांग्रेस को कोई मीडिया कवरेज नहीं और कॉकरोचों को भरपूर कवरेज. वजह क्या है? किसका प्ला लागू किया जा रहा है.”
@vijaythottathil if u guys r detained immediately, then u must rethink ur strategy. don’t blame others for ur failures.
— Saurav Das (@SauravDassss) October 3, 2026
इस ट्वीट के रिप्लाई में सौरव ने दूसरों को ब्लेम न करने की बात कही थी. जिसके रिप्लाई में कांग्रेस नेता ने लिखा था कि अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करें इस प्रश्न का उत्तर नहीं है. एनएसयूआई और आईवाईसी के प्रदर्शनकारियों को क्यों हिरासत में लिया जा रहा है जबकि अन्य को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा रही है? क्या इसलिए कि वे कांग्रेस के संघर्ष से डरते हैं और आपके संघर्ष को मैत्रीपूर्ण मानते हैं?”
अब क्यों वायरल हो रहा ट्वीट
दरअसल ये ट्वीट 3 अक्टूबर को सौरव दास द्वारा किया गया. इसके वायरल होने के पीछे की वजह यह है कि सौरव उस समय कांग्रेस को दूसरों को दोष न देने की सलाह दे रहे थे, लेकिन शनिवार को वे खुद ही डिटेन हो गए. ऐसे में अब इस ट्वीट को जमकर वायरल किया जा रहा है.
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, DMRC ने क्या बताया?