Home Box Officeहनुमान अंश की आंधी में पिटी अक्षय कुमार की हैवान! एक्टर ने दर्द बयां कर मांगा सपोर्ट- कोई तो फिल्म देखो – Akshay kumar haiwaan actor mohit urges people to watch film emotional video hanuman ansh box office tmova

हनुमान अंश की आंधी में पिटी अक्षय कुमार की हैवान! एक्टर ने दर्द बयां कर मांगा सपोर्ट- कोई तो फिल्म देखो – Akshay kumar haiwaan actor mohit urges people to watch film emotional video hanuman ansh box office tmova

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश के सक्सेस की ऐसी आंधी चली कि इस आड़ में कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस तबाह हो गया.इसमें एक हैवान भी रही, जो 11 सितंबर को रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलने के बावजूद सिनेमाघरों में हार का सामना करना पड़ा. 

लेकिन फिल्म की असफलता ने इसके जूनियर एक्टर को काफी निराश किया जो सालों से एक मौके के तलाश में था. उस एक्टर ने अपना परिचय देते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज के 4 दिन बाद शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है. 

हाथ से गया 10 साल बाद मिला मौका!

वीडियो में एक्टर ने अपना नाम मोहित राज बताया और कहा कि फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया है. लेकिन उनका दुख ये है कि उनके शुभचिंतक बनने वालों में से कोई भी दोस्त फिल्म देखने नहीं पहुंचा. उन्होंने विनती की कि कोई तो फिल्म देखने जाए.

मोहित ने वीडियो में कहा- अभी हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी हैवान में मैंने एक छोटी सी भूमिका निभाई है. लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा कि उस फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. लेकिन मेरे किसी भी दोस्त ने, जो कि बहुत सारे हैं- ये फिल्म नहीं देखी है. ये बड़ा अजीब सा लग रहा है, बड़ा बुरा सा लग रहा है. क्योंकि वो लोग वो हैं जो मेरे बहुत शुभचिंतक बनते हैं. कहते हैं कि- हम तेरे साथ हैं, सपोर्ट करते हैं. भूल मत जाना कभी हमें जब तू बहुत बड़ा स्टार बन जाएगा तो. 

मोहित ने आगे अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि- मुझे मेरे करियर के शुरू होने के 10 साल बाद ये मौका मिला था. फिर भी अभी तक किसी ने देखी है. इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग देखेंगे वो फिल्म. क्योंकि बहुत सारे लोग नहीं देखेंगे, लेकिन कम से कम जो हमारे अपने हैं करीबी हैं वो देखें तो हमें सपोर्ट मिलेगा. इसलिए ये वीडियो बनाई थी, धन्यवाद.

हनुमान अंश डायरेक्टर ने दिया साथ

मोहित के इस वीडियो पर हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी रिएक्ट किया और भरोसा देते हुए कहा कि- मैं तु्म्हारे लिए ये फिल्म जरूर देखूंगा. वहीं बाकी कई और यूजर्स ने अपना सपोर्ट शो किया. यूजर्स ने सलाह देते हुए कहा कि- ऐसे दोस्त नाम के होते हैं. अच्छा है कि आपको वक्त रहते पता चल गया. 

बात करें, हैवान के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की तो, फिल्म 5 दिनों में ही सिनेमाघरों से उतर गई है. फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई से ओपनिंग की थी, इसके बाद से ही शोज में लगातार गिरावट आई और 5वें दिन अक्षय-सैफ की फिल्म ने महज 8.5 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment