Last Updated:
Hanuman Ansh Records: बॉक्स ऑफिस पर आमतौर पर किसी फिल्म की कमाई जैसे-जैसे दिन बढ़ते हैं, वैसे-वैसे रफ्तार धीमी पड़ने लगती है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ की कहानी कुछ अलग नजर आ रही है. फिल्म ने अपने 40वें दिन भी ऐसा कलेक्शन किया है, जिसने पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की तरफ ध्यान खींच दिया है. सवाल यह है कि छठे हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म आखिर किन बड़े नामों को पीछे छोड़ रही है? और क्या बड़े बजट की फिल्मों के सामने इसका 40वें दिन का आंकड़ा वाकई इतना बड़ा है?
नई दिल्ली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अकसर सैकड़ों करोड़ के बजट वाली फिल्में ही लंबे समय तक टिकी रहती हैं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है. जब बड़ी-बड़ी मेगा-बजट फिल्में हफ्तों में सिनेमाघरों से उतर जाती हैं, तब ‘हनुमान अंश’ ने अपने 40वें दिन ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया है जिसने पूरे फिल्म जगत को हैरत में डाल दिया है. आखिर कैसे एक लो-बजट भक्ति थ्रिलर ने अपनी कमाई की रफ्तार से शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह जैसे दिग्गजों की 9 ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस दिन फिल्म के कुल 9,175 शोज थे. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 272.90 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 291.40 करोड़ रुपये हो गया है. 40वें दिन फिल्म ने बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं. इस दो करोड़ी फिल्म ने 9 फिल्मों को 40वें दिन धराशायी कर दिया है.
2025 में रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जाता है. फिल्म ने भारत में करीब 840.20 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में करीब 1,306.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. लेकिन 40वें दिन की बात करें तो फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये इंडिया नेट कमाए थे. उस दिन 5,234 शोज थे. यानी ‘हनुमान अंश’ का 8.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा यहां करीब 3.2 गुना बैठता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज हुई. फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ था. फिल्म ने भारत में 543.10 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में करीब 1,055 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने अपने 40वें दिन 2.55 करोड़ रुपये इंडिया नेट कमाए थे.
विक्की कौशल की साल 2025 में आई फिल्म ‘छावा’ करीब 130-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी.फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 807.91 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का 40वें दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये रहा था. उस दिन फिल्म के 6,162 शोज थे.
विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने भारत में लगभग 219 करोड़ रुपये नेट और करीब 244 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए. 40वें दिन फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1.38 करोड़ रुपये रहा था. इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने उसी पड़ाव पर काफी ज्यादा कमाई की.
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 857.15 करोड़ रुपये रहा. 40वें दिन फिल्म की इंडिया नेट कमाई 1.35 करोड़ रुपये रही थी.
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बजट करीब 280 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,810 करोड़ रुपये तक पहुंचा. लेकिन हनुमान अंश में 40वें दिन इसको पटखनी दे दी. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 1 करोड़ रुपये रहा था. सैकनिल्क के मुताबिक, उस दिन 2,808 शोज में फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे.
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ भी करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. लेकिन फिल्म 40वें दिन करोड़ों से लाखों में सिमट गई. 40वें दिन फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 75 लाख रुपये के आस-पास रहा था.
इस लिस्ट में शाहरुख खान की ‘जवान’ भी शामिल है. करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का काफी बज था. फिल्म ने भारत में करीब 641 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड करीब 1,160 करोड़ रुपये कमाए. 40वें दिन इसका इंडिया नेट कलेक्शन 74 लाख रुपये रहा था.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ का बजट करीब 50 करोड़ रुपये था. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 239.67 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 342.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. 40वें दिन फिल्म ने 70 लाख रुपये इंडिया नेट कमाए थे.
