नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई फिल्मों ने अपनी धाक जमाई है. कहीं ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए तो कहीं ‘बॉर्डर 2’ ने दर्शकों का दिल जीता. ‘दृश्यम 3’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. लेकिन इन बड़ी फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म भी है, जिसने अपनी धीमी शुरुआत के बावजूद लंबी पारी खेली. रिलीज के कई हफ्ते बाद भी इसकी कमाई जारी रही और टिकटों की बिक्री ने इसे एक खास मुकाम तक पहुंचा दिया. अब इस फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड हासिल की है. ‘हनुमान अंश’ ने BMS यानी बुकमायशो पर 82.2 लाख टिकट बेचकर बॉलीवुड की ऑल-टाइम टॉप-8 फिल्मों में जगह बना ली है और ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है. फाइल फोटो.
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये कमाए थे. पहले हफ्ते का कलेक्शन भी करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा. लेकिन इसके बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई हैरान रह गया. अब फिल्म की कमाई दुनियाभर में 451 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. जहां फिल्म चौथे से पांचवें हफ्ते में सिनेमाघरों में दम तोड़ देती हैं. वहीं इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्टार्स और मेकर्स को टेंशन में डाल दिया. फाइल फोटो.
‘हनुमान अंश’ ने बुकमायशो (BMS) पर टिकट बिक्री के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की BMS टिकट बिक्री का आंकड़ा करीब 82.2 लाख टिकटों तक पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आ गई है. इसने ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा BMS टिकट बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है. इसकी टिकट बिक्री 1.837 करोड़ रही. ‘धुरंधर’ 1.419 करोड़ टिकटों के साथ दूसरे और ‘छावा’ 1.259 करोड़ टिकटों के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद ‘जवान’ (1.240 करोड़), ‘स्त्री 2’ (1.116 करोड़), ‘एनिमल’ (99.1 लाख) और ‘गदर 2’ (91.8 लाख) का नंबर आता है. फाइल फोटो.
‘हनुमान अंश’ ने 82.2 लाख टिकटों के साथ आठवां स्थान हासिल किया है. इसके बाद ‘सैयारा’ की 70.9 लाख और ‘महावतार नरसिम्हा’ की 66.1 लाख टिकटों की बिक्री दर्ज की गई. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बड़ी कमाई नहीं की थी. इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ी और दर्शकों की चर्चा ने इसे आगे बढ़ाया. फाइल फोटो.
‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में करीब 451.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है. इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 402.76 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से कमाई 48.80 करोड़ रुपये बताई गई है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 341.29 करोड़ रुपये है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अलग-अलग अपडेट के साथ बदल सकते हैं. फाइल फोटो.
फिल्म की शुरुआत और मौजूदा कमाई के बीच का अंतर इसकी कामयाबी की कहानी बताता है. 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे. पहले हफ्ते का कलेक्शन भी सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी और फिल्म की कमाई में तेजी आई. पांचवें हफ्ते में इसने करीब 90.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि छठे हफ्ते में भी करीब 80.25 करोड़ रुपये कमाए. फाइल फोटो.
फिल्म की कमाई का सिलसिला रिलीज के 11वें हफ्ते तक जारी रहा. सैकनिल्क के मुताबिक, 16 से 22 अक्टूबर के बीच फिल्म ने करीब 2.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भले ही अब इसकी कमाई शुरुआती हफ्तों के मुकाबले कम हो गई है, लेकिन इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना अपने आप में एक रिकॉर्ड से कम नहीं है. फाइल फोटो.
2026 की बॉलीवुड फिल्मों की ग्लोबल अर्निंग की लिस्ट में भी ‘हनुमान अंश’ मजबूत स्थिति में है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसे ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ के बाद तीसरे स्थान पर है. इसकी कहानी बॉक्स ऑफिस पर एक अलग मिसाल पेश करती है. फिल्म ने पहले दिन बड़े आंकड़े दर्ज नहीं किए, लेकिन लगातार दर्शक जुटाकर लंबी दौड़ में अपनी जगह बनाई. यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ की टिकट बिक्री और कमाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
‘हनुमान अंश’ 2026 में रिलीज हुई एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भगवान राम की खोज में निकला एक बालक आगे चलकर प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देने वाला संत बनता है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाया है. वहीं, चंदन आनंद, वियान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल चतुर्वेदी ने संभाली है. फाइल फोटो.