KING रिलीज डेट: ‘कातिल नहीं, आश‍िक’ बने शाहरुख खान, फिल्‍म नहीं होगी पोस्‍टपोन, बॉक्‍स ऑफिस पर चौतरफा क्‍लैश – shah rukh khan shared king poster lover not a killer film will not be postponed setting stage for multi way box office clash


शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली। फिल्म को निरधारित डेट पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर फिल्म का मुकाबला अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ और ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ जैसी फिल्मों से होगा, जबकि इससे एक हफ्ते पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ रिलीज होंगी।

शाहरुख खान की किंग की होगा बॉक्‍स ऑफिस पर चौतरफा क्‍लैश
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस बेसब्र हैं। ऐसा समझा जा रहा था कि यह फिल्‍म पोस्‍टपोन होगी और क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज नहीं होगी। लेकिन मेकर्स ने मंगलवार को नया पोस्‍टर जारी करते हुए इन अटकलों को खारिज कर दिया है। ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर 2026 को ही रिलीज होगी। नए पोस्‍टर में शाहरुख का खतरनाक अंदाज दिख रहा है। उनके हाथ में बंदूक है और मुंह में गुलाब। मजेदार बात यह है कि अब बॉक्‍स ऑफिस पर दिसंबर में 5 बड़ी फिल्‍में आपस में टकराने वाली हैं। KING को सिनेमाघरों में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून: पार्ट 3’ के अलावा, अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ और ड्वेन जॉनसन की ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्‍ड’ का भी सामना करना पड़ेगा।

शाहरुख खान के लिए ‘किंग’ एक बेहद खास फिल्‍म है। इसकी बड़ी वजह यह है कि पहली बार वह फिल्‍म में बेटी सुहाना के साथ नजर आने वाले हैं। सुहाना की भी यह पहली थ‍िएटर रिलीज है। जबकि ‘जवान’ और ‘पठान’ की बंपर सफलता के बाद शाहरुख का स्‍टारडम भी इस वक्‍त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

‘कातिल नहीं, आशिक हूं’ KING के नए पोस्‍टर में शाहरुख ने लूटा चैन

शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। होठों में गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए एक्टर का लुक एक्शन और इंटेंसिटी से भरपूर है। पोस्टर में रोमांस की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने केप्शन में लिखा, ‘आज फिर याद आया; कातिल नहीं, आशिक हूं’। फिल्म में शाहरुख खान का दमदार अंदाज और उनका नया लुक फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

रिलीज से एक हफ्ते पहले ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ से मुकाबला

‘किंग’ की रिलीज से एक हफ्ते पहले, यानी 18 दिसंबर 2026 को ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही फिल्में अपनी बड़ी और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। ऐसे में क्रिसमस से पहले ही सिनेमाघरों में हॉलीवुड की इन फिल्मों का दबदबा देखने को मिलेगा। मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

‘एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘डूम्‍सडे’, ‘ड्यून 3’ की करेगी बंपर कमाई!

‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद मार्वल की कहानी के अगले बड़े चैप्टर को लेकर फैंस में खास एक्साइटमेंट है। साल 2019 में रिलीज हुई ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ ने दुनियाभर में करीब ₹24,238 करोड़ की कमाई की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘डूम्सडे’ पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ती दिखेगी। वहीं, डेनिस विलेन्यूव की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ भी साइंस-फिक्शन फिल्मों के फैंस के लिए बड़ा आकर्षण है। इसकी पिछली फिल्म ‘ड्यून: पार्ट टू’ ने दुनियाभर में करीब ₹5,845 करोड़ की ताबड़-तोड़ कमाई की थी। ऐसे में तीसरे पार्ट का पिछले पार्ट से ज्यादा कमाई करना तय है। दोनों फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए संभावना है कि रिलीज के शुरुआती दिनों में इन्हें सिनेमाघरों में अच्छी संख्या में स्क्रीन और शो मिलेंगे।

24 दिसंबर को ‘शक्ति शालिनी’ से होगी ‘किंग’ की टक्कर

शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ 24 दिसंबर 2026 को अनीत पड्डा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला होना तय है। अनीत पड्डा के लिए यह फिल्म खास है और फैंस भी इसके लिए उत्साहित हैं, क्योंकि ‘सैयारा’ के क्रेज के बाद फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखेंगे। ‘शक्ति शालिनी’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट को मार्च 2027 तक टाले जाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन रिलीज डेट बदलने को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उपलब्ध रिलीज शेड्यूल में इसकी तारीख 24 दिसंबर 2026 ही दी गई है। ऐसे में ‘किंग’ और ‘शक्ति शालिनी’ के बीच क्लैश पर सबकी नजरें रहेंगी।

‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ भी क्रिसमस वीक में देगी दस्तक

क्रिसमस वीक में हॉलीवुड की एक और चर्चित फ्रेंचाइजी ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की भारत में रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 है। ‘जुमांजी’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों के बीच लोकप्रियता मिली है, इसलिए नई फिल्म से भी उम्मीदें जुड़ी हैं। ‘किंग’ के साथ रिलीज होने की वजह से सिनेमाघरों में क्रिसमस के दौरान दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प होंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रिसमस पर दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।

‘किंग’ की रिलीज डेट में नहीं होगा बदलाव?

क्रिसमस के आसपास कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को देखते हुए ‘किंग’ की तारीख बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, शाहरुख खान पहले ही फिल्म की रिलीज टलने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 है और फिलहाल इसमें बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि क्रिसमस के इस बिजि रिलीज कैलेंडर में ‘किंग’ को कितनी स्क्रीन मिलती हैं और दर्शक शाहरुख खान की फिल्म के साथ हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों को कितना पसंद करते हैं।

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ पर खूब हुई राम नाम की कृपा, बॉलीवुड की टॉप-8 में एंट्री, ‘सैयारा’ को पछाड़ BMS पर बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

Box Office: अजय की ‘दृश्यम 3’ ने 25वें दिन ‘टाइगर जिंदा है’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘हनुमान अंश’ से आगे ‘नई नवेली’ – ajay devgn drishyam 3 the conclusion beats tiger zinda hai on day 25 hanuman ansh vs nayyi navelli collection

दूसरे मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘रणबाली’, फिर भी बनी साल 2026 में तेलुगु की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म