Home Bigg Boss 20‘हमारे घरों में गोलियां चल रहीं’, बिग बॉस में बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का किया जिक्र – Bigg Boss 20 Rohit Shetty addresses firing incident Ghar par goliyaan chal rhi tmovg

‘हमारे घरों में गोलियां चल रहीं’, बिग बॉस में बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का किया जिक्र – Bigg Boss 20 Rohit Shetty addresses firing incident Ghar par goliyaan chal rhi tmovg

by BollywoodNewsAndMovie


पिछले दो सालों में मुंबई में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. इनमें सलमान खान, रोहित शेट्टी और हाल ही में टाइगर श्रॉफ के ऊपर फायरिंग का मामला सामने आया है.

फरवरी में जुहू स्थित अपने घर पर हुई फायरिंग के बारे में रोहित शेट्टी ने सार्वजनिक रूप से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में उन्होंने इस घटना की ओर इशारा किया.

बिग बॉस में बोले रोहित शेट्टी
इस बार सलमान खान के नहीं होने से ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड को होस्ट करते हुए, रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट स्काउट ओपी, आसिफ और यंग डीएसए की आलोचना की, क्योंकि वे एक ग्रुप बनाकर बार-बार साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर को निशाना बना रहे थे.

उन्होंने घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर सवाल उठाया. दरअसल यंग डीएसए ने काजी तौकीर की उम्र पर सवाल उठाया था.  इस रोहित शेट्टी ने सलमान खान का जिक्र किया. रोहित शेट्टी ने कहा, ‘इस शो को होस्ट करने वाले की उम्र 60 साल की हैं, मैं खुद 52 का हूं.’  इसके बाद उन्होंने इसकी तुलना फिल्म हस्तियों के साथ असल जिंदगी में हुई गोलीबारी की घटनाओं से की. रोहित शेट्टी ने कहा, ‘यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, और तुम लोग गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो?’ 

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग
बता दें कि  1 फरवरी को तड़के मुंबई में रोहित शेट्टी की रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बाद में, मुंबई पुलिस ने इस घटना से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

हाल ही में, टाइगर श्रॉफ को भी गोलीबारी की एक घटना में निशाना बनाया गया था. यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में हुई, जब एक्टर एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे. हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं थी, जिसमें टाइगर बाल-बाल बच गए.

जांच में पता चला है कि अंधेरी के जिस होटल के कमरे में तीन मुख्य आरोपी ठहरे हुए थे, उसे अधिकारियों ने सील कर दिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हमलावरों ने घटना से पहले किसी जगह पर गोलीबारी का अभ्यास किया था. इस पूरे मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment