‘हम ये कभी नहीं भूलेंगे…’ स्मित मछार के लिए इजरायली इंफ्लुएंसर ने शेयर किया वीडियो, हुआ वायरल! – Smit Machchhar israeli influencer video went viral tedu


इजरायल जा रहे फ्लाई दुबई के प्लेन में हुए हादसे के बाद भारतीय पायलट की स्मित मछार की काफी चर्चा हो रही है, जिन्होंने 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है. अब दुनियाभर में उनकी बहादुरी का तारीफ कर रहे हैं और इजरायल के लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इसी बीच, इजरायल की एक इंफ्लुएंसर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जो उन्होंने स्मित मछार का शुक्रिया अदा करने के लिए बनाया है. इस वीडियो में वो स्मिच मछार का धन्यवाद कर रही है कि उनकी वजह से 170 से ज्यादा लोग अपने परिवार वालों से मिल पाएंगे. 

ये वीडियो इजरायली क्रिएटर तालिया योसफ ने शेयर किया है और अपने व्यूअर्स को स्मित मछार का नाम दिलाया है. साथ ही बताया है कि कैसे बहादुरी से मछार ने विमान को सुरक्षित लैंड करवाया. अब जानते हैं उन्होंने अपने वीडियो में क्या कहा है?

‘मैं चाहती हूं कि आप में से हर एक व्यक्ति स्मित मछार के बारे में जानें. वे दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उस फ्लाइट के भारतीय कप्तान थे, जिसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे. जब उनके ओमानी आतंकवादी सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया, तब स्मित ने उससे मुकाबला किया. इसके बाद विमान हजारों फीट नीचे गिरने लगा था. गंभीर रूप से घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद, वो लड़ते रहे. 

इजरायली अधिकारियों ने जो बताया, उसके हिसाब से उन्होंने आखिरी वक्त तक ताकत के साथ मुकाबला किया. वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्री और क्रू अंदर पहुंच सके, हमलावर को काबू कर सके और आखिरकार वे विमान पर फिर से नियंत्रण हासिल कर पाए. 170 से ज्यादा लोग स्मित की वजह से सुरक्षित घर पहुंच सके. 170 परिवारों ने अपने घरवालों को नहीं खोया, क्योंकि उन्होंने एक्शन लेने और लड़ने का फैसला किया. उन्होंने हीरो बनने का फैसला किया और वह वास्तव में एक हीरो हैं. 

स्मित इस समय आतंकवादियों की ओर किए गए घावों से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है. इसलिए मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं. Refuah Shlema… इजरायल के लोगों की ओर से आपके साहस और आपके बलिदान के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हम इसे कभी नहीं भूलेंगे.’

कल क्या हुआ था?

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 करीब 33 हजार फीट की ऊंचाई पर थी और उस वक्त एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया. हमले में कैप्टन घायल हो गए और विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा. विमान ने कुछ ही समय में करीब 14-15 हजार फीट की ऊंचाई खो दी. हालात इतने गंभीर थे कि विमान से इमरजेंसी और संभावित हाइजैकिंग से जुड़े संकेत भी भेजे गए.

लेकिन, इस मुश्किल स्थिति में भी स्मित ने हिम्मत दिखाई. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया, विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी फ्लाईदुबई पायलटों ने भी कॉकपिट संभालने में मदद की. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

बच्चा रोया तो मां ने बजाई हनुमान चालीसा, 2 मिनट में सो गया! चीनी महिला का वीडियो वायरल – chinese woman hanuman chalisa for baby sleeping viral video rttw

ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या कर रही हैं? – woman ties saree pallu to train dances on railway track viral video rttw

नोएडा में कार सवार युवक की दबंगई, सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर निकला, Video Viral – Noida Car occupant broke through the society gate’s boom barrier and drove out video viral sks