हार्वे विनस्टीन को प्रोजेक्ट रनवे की पूर्व सहायक मिरियम हेली के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप दोषी पाया गया। इस मामले में पूर्व फिल्म निर्माता को कड़ी सजा सुनाई गई है।
कोर्ट में क्या बोले विनस्टीन
कोर्ट में हार्वे विनस्टीन पर आरोप सिद्ध होने पर उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। हॉलीवुड रिपोर्टरके अनुसार इस दौरान 74 वर्षीय विनस्टीन ने कहा, ‘मैं एक आदर्श व्यक्ति नहीं हूं। लेकिन मैंने गलतियां की हैं, 2017 से अब तक जो कुछ भी हुआ है, उस पर विचार करने से मुझे यह समझने में मदद मिली है कि मेरे पिछले आचरण ने दूसरों को किस प्रकार नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। मैं हिंसक व्यक्ति नहीं हूं। मैं दया की भीख मांगता हूं।’
उन्होंने यह भी कहा कि वे उन सभी से माफी मांगना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने अपने कार्यों से ठेस पहुंचाई हो और अदालत से दया की गुहार लगाई।