Home Hollywoodहॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Disha Patani, विदेशी सुपरनैचुरल थ्रिलर में एंट्री को लेकर खोला राज

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Disha Patani, विदेशी सुपरनैचुरल थ्रिलर में एंट्री को लेकर खोला राज

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने के बाद अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha PPatani) हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिशा ने हॉलीवुड में एंट्री को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि किस तरह से उनके हाथ ये विदेशी मूवी लगी है।

दिशा का हॉलीवुड डेब्यू

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अली फजल और अनुपम खेर जैसे सितारों की तरह अब अभिनेत्री दिशा पाटनी भी हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह ऑस्कर विनर केविन स्पेसी के निर्देशन में बन रही सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म हॉलीगार्ड सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स (Holiguards Saga— The Portal of Force) से हॉलीवुड में पदार्पण करेंगी।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 का गाना Ve Junoon सुनते ही ठनका लोगों का माथा, 11 महीने पहले रिलीज गाने से हुबहू मिलती है धुन?

disha patanu

हाल ही में एक इंटरव्यू में दिशा ने अपने हॉलीवुड सफर को लेकर बात की। उन्होंने कहा- यह काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि आप कहां तक पहुंच पाते हैं। पश्चिमी देशों का सिनेमा ऑडिशन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। वहां काम पाने के लिए आपको ऑडिशन देना पड़ता है। इसमें किस्मत भी बड़ी भूमिका निभाती है कि कभी-कभी, वे (हॉलीवुड फिल्मकार) बस आपका पिछला काम देखते हैं और आपको प्रोजेक्ट या ऑडिशन का प्रस्ताव देते हैं।

disha patani hollywood movie

हालांकि, वहां काम मिलना वीजा और दूसरे संसाधनों की उपलब्धता पर भी निर्भर करता है। इसमें बहुत सी तकनीकी चीजें शामिल रहती हैं। आखिर में वो वह एक अलग देश होता है, आपको मौके पर उपस्थित रहना होगा। आप यहां बैठकर, वहां अच्छे रोल नहीं पा सकते। आप यहां से (ऑनलाइन) ऑडिशन तो दे सकते हैं, लेकिन वहां जाकर थोड़ा रुकना और उस पर काम करना सबसे अच्छा है।

इस मूवी में भी दिखेंगी दिशा

हाल ही में दिशा पाटनी को अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। अब बात करें उनकी अपकमिंग मूवी के बारे में तो हॉलीवुड फिल्म हॉलीगार्ड सागा: द पोर्टल आफ फोर्स के अलावा वह हिंदी फिल्म आवारापन 2 में भी दिखेंगी, जिसमें उनकी जोड़ी इमरान हाशमी संग बनी है। आवारापन 2 अगले महीने 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 



Source link

You may also like

Leave a Comment