Home Viralचंदौसी गणेश मेले में जमकर चलीं बेल्टें, मची अफरातफरी; वायरल वीडियो के बाद 3 गिरफ्तार

चंदौसी गणेश मेले में जमकर चलीं बेल्टें, मची अफरातफरी; वायरल वीडियो के बाद 3 गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। गणेश मेला महोत्सव में युवकों के दो गुटो के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों में जमकर बेल्टें चलीं। एक दूसरे को दौड़ा दौड़कर बेल्टों से पीटा गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

मामला सोमवार रात करीब पौने 12 बजे का बताया जा रहा है। युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गाली गलौज होने लगी तो दोनों तरफ से बेल्टें निकाल ली गईं।

इसके बाद युवक एक दूसरे पर बेल्ट बरसाने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग मारपीट का वीडियो भी बनाने लगे। थोड़ी ही देर में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित भी हो गया।

लोगों का कहना है कि मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने चाहिए। पुलिस की निगरानी भी बढ़नी चाहिए ताकि लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में यहां घूमने आ सकें।

इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेले में मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपितों को भी पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: रंबल स्ट्रिप बनी हादसों की वजह! झपकी आते ही संभलने का मौका भी नहीं, 4 माह में 12 गाड़ियां पलटीं



Source link

You may also like

Leave a Comment