फेमस प्रड्यूसर रत्नाकर कुमार द्वारा नया गाना ‘नागिन जैसे डांस’ रिलीज हो गया है, जिसमें माही श्रीवास्तव अपने खास स्वैग और दमदार डांस अंदाज में नजर आ रही हैं।
रत्नाकर कुमार ने ‘नागिन जैसे डांस’ को लेकर कहा कि यह गाना मनोरंजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। माही श्रीवास्तव ने गाने में जिस अंदाज और एनर्जी के साथ परफॉर्म किया है, वह इसकी खासियत है। उन्होंने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी की टीम हमेशा दर्शकों के लिए नए और मनोरंजक गीत-संगीत पेश करने का प्रयास करती है और उम्मीद है कि ‘नागिन जैसे डांस’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
माही श्रीवास्तव अपने खास स्वैग और दमदार डांस अंदाज में
‘नागिन जैसे डांस’ में माही श्रीवास्तव अपने खास स्वैग और दमदार डांस अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने को रेट्रो लुक में फिल्माया गया है, लेकिन इसमें आज के दौर के डांस और म्यूजिक ट्रेंड का भी ध्यान रखा गया है। माही के आकर्षक डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन गाने को खास बना रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है।
इसे मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश की
माही श्रीवास्तव ने ‘नागिन जैसे डांस’ को लेकर कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि गाने पर परफॉर्म करते समय उन्होंने डांस और एक्सप्रेशन के जरिए इसे मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश की है। माही ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को उनका यह नया अंदाज पसंद आएगा और वे गाने को इसी तरह प्यार और समर्थन देते रहेंगे।
भोजपुरी की चर्चित गायिका गोल्डी यादव की आवाज
बता दें कि गाने को अपनी आवाज दी है भोजपुरी की चर्चित गायिका गोल्डी यादव ने। उनके अंदाज में गाने की धुन और बोल का तालमेल सुनने को मिलता है। ‘नागिन जैसे डांस’ के बोल एलसी परवीन ने लिखे हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा ने संभाली है। संगीत में रेट्रो फ्लेवर के साथ आधुनिक बीट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो गाने को डांस के लिए खास बनाता है।
‘म्यूजिक अच्छा है लेकिन गाना और वीडियो अच्छा नहीं’
हालांकि, इस वीडियो पर लोगों ने निराशा भरे कॉमेंट्स किए हैं। एक ने कहा- म्यूजिक अच्छा है लेकिन गाना और वीडियो अच्छा नहीं है। लोगों ने कहा है- लिरिक्स में दम नहीं है।