Samastipur Viral Video | Musrigharari Police Probes Misconduct Case


समस्तीपुर में फिर सरेराह युवती से बदसलूकी हुई है। 24 घंटे में ये दूसरा मामला है। बदतमीजी का वीडियो भी सामने आया है।

.

52 सेकेंड के वीडियो में 8-10 लोग स्कूटी से जा रहे युवक-युवती को रोककर घेर लेते हैं। उनसे सवाल-जवाब करने लगते हैं।

लड़की हाथ जोड़कर कहती है, हमें जाने दीजिए, ये मेरे भाई का दोस्त है, मेरे भाई जैसा है। युवती जोर-जोर से रोती नजर आ रही है।

वहीं आरोपी उसे डांटते हुए कहता है, तुम्हारा वीडियो तो हम वायरल करेंगे। पहले तुमदोनों की शादी कराएंगे, फिर गार्जियन को बुलाएंगे।

विरोध करने पर एक आरोपी युवक को छाते से मारता है, दोनों के साथ गाली-गलौज की जा रही है।

मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है।

कल गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नाबालिग से कुछ युवक छेड़खानी करते नजर आए। पुलिस ने इस केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

युवक-युवती से बदसलूकी की कुछ तस्वीरें…

युवकों की बदसलूकी के बीच युवती दुपट्टे से अपना चेहरा छिपा लेती है।

साथ जा रहे युवक के साथ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

अब जानिए वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि युवती पास खड़ी है। दोनों को करीब 8-10 लोगों ने घेर रखा है।

कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। युवती को अपना दोस्त बताए जाने पर एक व्यक्ति छाते से उसके लड़के के चेहरे पर वार करने की कोशिश करता दिखाई देता है।

युवती बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। जब दोनों को वहां से जाने नहीं दिया जाता, तो युवती रोने लगती है। वो कहती है कि अगर आपलोग बोलिएगा को इसे राखी बांध देंगे। इसके बाद बदसलूकी की गई।

मौके पर मौजूद लोग युवक और युवती पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में क्या बातचीत है वो जानिए

लड़की- मेरे गार्जियन से बात कीजिए ना, सबको पता है। कुछ गलत करेंगे तब न बोलिएगा। लड़का- हमलोग गलत नहीं है आरोपी- चुप रहो, ज्यादा बोलोगे। गार्जियन को यहीं बुलाओ। वीडियो बनाओ इसका। तुम दोनों की शादी कराएंगे। लड़की- आपलोगों के पैर छू रहे हैं, हमलोग गलत नहीं हैं। माफ कर दीजिए। आरोपी- तुमलोगों का वीडियो वायरल करेंगे। लड़की- रोते हुए बोल रही है कि छोड़ दीजिए। आरोपी- हम कुछ नहीं जानते, रोएगी तुम, दोनों की शादी कराएंगे। इतना मारेंगे ना, कोई काम नहीं देगा। लड़की- मैं इसकी बहन जैसी हूं, आपलोग बोलिएगा तो इसको राखी बांध देंगे। आरोपी- गार्जियन बाद में आएंगे, पहले दोनों की शादी कराएंगे। इसका मोबाइल छीन लो।

पुलिस बोली- वीडियो की जांच की जा रही है

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में वीडियो पुराना लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पहचान सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आता है, तो पुलिस अपने स्तर से भी मामला दर्ज कर सकती है।

वीडियो पुराना है तो अब इसे वायरल करने के पीछे की मंशा क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है।

24 घंटे में सरेराह बदसलूकी का दूसरा मामला

समस्तीपुर में लड़की का जबरदस्ती हाथ पकड़ते लड़के। लड़की हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है।

आरोपियों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

सड़क पर लड़की से बदसलूकी का 24 घंटे में ये दूसरा मामला है। गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की। ये वीडियो 21 सितंबर से वायरल था।

लड़की युवकों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन युवकों ने बीच सड़क उसका हाथ पकड़ा, विरोध करने पर पीटने की कोशिश की, बाल खींचे और दूसरी तरफ ले गए।

घटना 15 सितंबर की है। समस्तीपुर पुलिस को इसकी जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

6 दिन पहले 19 सितंबर को बिहार के ही जमुई में भी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

6 दिनों पहले जमुई में ऐसी ही घटना हुई

आरोपी लड़कों ने छात्रा और उसके दोस्त को घसीटा।

6 दिन पहले बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की।

इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Related posts

Hathras News:सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पर हमला, वीडियो वायरल – Safai Karamchari Union President Attacked, Video Goes Viral

पूर्वांचली विवाद पर कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा और भाजपा आमने-सामने, गाली वाले बयान पर मचा बवाल

वर्दी में झूमते दिखे पुलिसकर्मी, गणपति विसर्जन में ढोल की थाप पर जमकर किया डांस, देख खुश हुई पब्लिक!