Home Hollywoodहॉलीवुड हॉटलाइन : ‘मर्द परेशान करते हैं, इसलिए मैं लड़कियों को…’

हॉलीवुड हॉटलाइन : ‘मर्द परेशान करते हैं, इसलिए मैं लड़कियों को…’

by BollywoodNewsAndMovie


-उमा सिंह

मशहूर मॉडल केंडल जेनर की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। सालों से उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है, लेकिन उनके बयान ने विवाद को और हवा दे दी है। रियलिटी शो ‘द कार्दशियंस’ के नए एपिसोड में केंडल ने अपनी करीबी दोस्त और खुले तौर पर लेस्बियन पहचान रखने वाली मॉडल कारा डेलेविंग्ने के साथ रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच गहरे प्यार और दोस्ती के कारण लोग आज भी उन्हें लेस्बियन समझते हैं।
केंडल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उनके जवाब को सामान्य सफाई माना, तो कुछ ने उनकी बातों को लेकर सवाल उठाए। विवाद तब और बढ़ा, जब केंडल ने कहा कि लड़कियों को डेट करना शायद आसान होता, क्योंकि ‘मर्द परेशान करते हैं।’ उनकी इस टिप्पणी को लेकर `खास’ समुदाय के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई और इसे लेस्बियन जिंदगी को लेकर एक पुरानी धारणा करार दिया। दरअसल, केंडल और कारा की नजदीकी को लेकर चर्चाएं नई नहीं हैं। साल २०१८ से ही सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को लेकर अटकलें लगती रही हैं। इससे पहले जनवरी में भी केंडल ने पॉडकास्टर ओवेन थीले से बातचीत में साफ कहा था कि वह लेस्बियन नहीं हैं और उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में ऐसा होगा। इसके बावजूद अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एंटरटेनमेंट टुनाइट के वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने केंडल के बयान पर चुटकी ली। किसी ने उन्हें लेस्बियन बताया, तो किसी ने कहा कि वह अपनी सफाई में जरूरत से ज्यादा बोलती चली गर्इं।



Source link

You may also like

Leave a Comment