Home Hollywoodहॉलीवुड हॉटलाइन : २० लड़कों के सामने जबरन सेक्स के लिए मजबूर!

हॉलीवुड हॉटलाइन : २० लड़कों के सामने जबरन सेक्स के लिए मजबूर!

by BollywoodNewsAndMovie


-एक्ट्रेस ने सुनाई पॉर्न इंडस्ट्री की खौफनाक कहानी
पॉ र्न फिल्मों की चमकती दुनिया के पीछे छिपे कथित धोखे और शोषण की एक भयावह कहानी उस समय सामने आई थी, जब जापानी अभिनेत्री साकी कोजाई ने अपने साथ हुए कथित धोखे का खुलासा किया था। साकी के मुताबिक, उन्हें मॉडलिंग और प्रमोशनल वीडियो में काम दिलाने का झांसा देकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करवाए गए, लेकिन बाद में उनकी इच्छा के खिलाफ उन्हें पॉर्न फिल्म की शूटिंग में धकेल दिया गया।
करीब छह साल पहले टोक्यो की एक सड़क पर एक मॉडल स्काउट ने साकी से संपर्क किया था। उस समय वे २४ साल की थीं और मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देख रही थीं। प्रमोशनल वीडियो में काम मिलने की उम्मीद में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए। लेकिन शूटिंग के पहले दिन ही उन्हें कथित तौर पर पता चला कि उनसे वैâमरे के सामने सेक्स सीन करवाए जाने थे। साकी ने बताया था कि उन्होंने शूटिंग करने और कपड़े उतारने से साफ इनकार कर दिया था। वह लगातार रोती रही थीं, लेकिन उनके मुताबिक, वहां से निकलना उनके लिए आसान नहीं था। उनका दावा था कि कमरे में करीब १५ से २० लोग मौजूद थे और सभी उनके कपड़े उतारने का इंतजार कर रहे थे।
साकी के मुताबिक, ऐसी परिस्थिति में फंसी लड़की के लिए विरोध करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनका कहना था कि जिस काम के लिए सहमति ली गई थी, उसके बजाय किसी दूसरे काम के लिए दबाव बनाया जाना बेहद गंभीर मामला है।

 



Source link

You may also like

Leave a Comment