Home Morning News (खास खबरें)Azamgarh News:घर से निकले युवक का सुबह पेड़ से लटका मिला शव – Body Of Young Man Who Had Left Home Found Hanging From A Tree In The Morning

Azamgarh News:घर से निकले युवक का सुबह पेड़ से लटका मिला शव – Body Of Young Man Who Had Left Home Found Hanging From A Tree In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में शुक्रवार रात घर से निकले अरमान (40) का शनिवार सुबह गांव के सिवान स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटका शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

हरईरामपुर निवासी अरमान पहले सैलून चलाते थे। उनकी पत्नी सूफियाना के अनुसार, अरमान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर से बिना बताए निकल गए।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह ग्रामीण गांव के सिवान स्थित आम के बगीचे की ओर गए तो एक पेड़ से अरमान का शव लटका देखा।

सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment