Home Viralहोटल में डोसा खाते समय मिला चूहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, National Hindi News

होटल में डोसा खाते समय मिला चूहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मुंबई के बोरीवली वेस्ट के एक होटल में डोसे के अंदर चूहा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला वसूली तक पहुंच गया है। होटल मालिक ने आरोप लगाया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर और फैलाने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे गए। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में 5 अक्टूबर को FIR दर्ज की है। इसमें मानसी अमित आचार्य और किंजल सुभाष भाटिया को आरोपी बनाया गया है। मामला 24 सितंबर को बोरीवली वेस्ट स्थित राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड में हुई घटना से जुड़ा है। आरोप है कि होटल में आए लोगों में से एक ने डोसा मंगाया था, जिसमें चूहा मिला। इस घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:

LIVE: आकाशवाणी भवन में 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी, साथ में सांसदों की टोली

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 28 सितंबर को होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद होटल बंद रहा। होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि बाद में आरोपियों ने वायरल वीडियो का इस्तेमाल कर उससे पैसे मांगने शुरू किए। वीडियो को और फैलाने व दूसरे कदम उठाने की धमकी दी गई। होटल मालिक का दावा है कि शुरुआत में 25 लाख रुपये मांगे गए। बाद में यह रकम घटाकर 20 लाख और फिर 15 लाख रुपये कर दी गई। आखिर में 7 लाख रुपये में मामला तय होने की बात हुई और उसने 1 लाख रुपये नकद बतौर टोकन दे दिए।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली जाने का पैसा कौन दिया? कॉकरोचों से पुलिस मांग रही हिसाब, FIR की चेतावनी

बार-बार मांगे जाते रहे पैसे

होटल मालिक ने आरोप लगाया कि बाकी 6 लाख रुपये के लिए 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच लगातार फोन कॉल और वाट्सऐप के जरिए दबाव बनाया गया। उससे कहा गया कि अगर रकम नहीं दी गई तो वीडियो को फिर से फैलाया जा सकता है और उसे दूसरे नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं। होटल मालिक ने 29 सितंबर को बोरीवली पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रकम की मांग जारी रहने पर जाल बिछाने की योजना बनाई। 5 अक्टूबर को शिकायतकर्ता से बाकी रकम की व्यवस्था करने को कहा गया। शाम करीब 5:45 बजे 6 लाख रुपये लेते समय आरोपियों को गवाहों की मौजूदगी में पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:

कैप्टन स्मित मच्छार के सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई, इमरजेंसी सर्जरी हुई

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के साथ धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। अब जांच में डोसे में चूहा मिलने की मूल घटना के साथ-साथ उसके बाद हुई पैसों की मांग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो, फोन कॉल, वाट्सऐप बातचीत, नकद लेन-देन और होटल के लाइसेंस निलंबित किए जाने से जुड़े हालात की जांच कर रही है। FIR में होटल मालिक के आरोप दर्ज हैं और मामले की जांच जारी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment