Home Viral‘सपना देखा आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है’, बृजभूषण सिंह के सामने समर्थक ने कही ऐसी बात, जमकर लगे ठहाके, देखें- VIDEO – Brijbhushan Singh supporter cycle symbol dream video viral laughter erupts lclam

‘सपना देखा आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है’, बृजभूषण सिंह के सामने समर्थक ने कही ऐसी बात, जमकर लगे ठहाके, देखें- VIDEO – Brijbhushan Singh supporter cycle symbol dream video viral laughter erupts lclam

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास पर सुबह मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया. अपने आवास पर रोज की तरह लोगों की समस्याएं सुन रहे बृजभूषण शरण सिंह के सामने एक युवा समर्थक ने पहुंचकर अपने सपने का जिक्र कर दिया. युवक ने उनसे कहा कि उसने सपने में उनका चुनाव चिन्ह साइकिल देखा है. यह सुनते ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हंस पड़े और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

नवाबगंज आवास पर लगा था तांता

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रोजाना सुबह नवाबगंज स्थित अपने विष्णोहरपुर पैतृक आवास पर कई जिलों से आने वाले लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं. इसी तरह की एक बैठक के दौरान यह समर्थक युवक उनके सामने आया था. 

समर्थक की बात सुनकर हंसे पूर्व सांसद

वायरल वीडियो में दिख रहा गंजा युवक पूर्व सांसद से बात करते हुए अपने सपने का जिक्र करता है. उसकी अजीबोगरीब बात और भाव-भंगिमा देखकर पूर्व सांसद हंस पड़ते हैं और माहौल खुशनुमा हो जाता है. हालांकि, यह वीडियो कब का है और यह युवक कौन है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. 

वीडियो में दिख रहे युवक की स्थिति को देखकर उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. अपुष्ट सूचनाओं के मुताबिक, युवक का नाम रवि रंजन बताया जा रहा है, जो सेमरा शेखपुरा गांव का रहने वाला है. फिलहाल, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘आजतक’ नहीं करता है. 

वायरल वीडियो में एक समर्थक बृजभूषण से कहता है कि उसने सपने में उनका चुनाव चिन्ह साइकिल देखा है. यह सुनते ही बृजभूषण ‘भक्क’ बोलकर हंस पड़ते हैं और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठता है. यह वाकया ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक बयानबाजी और बेहतर संबंधों की बात कर चुके हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment