एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है।
मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 11
सैकनिल्क के मुताबिक, मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। अब फिल्म ने 11 दिन थिएटर्स में पूरे कर लिये हैं।
-1789450862201.webp)
वर्ल्डवाइड कितनी हुई फिल्म की कहानी?
घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ ग्लोबली भी अच्छी कमाई कर रही है। गैंगस्टर ड्रामा ने 11 दिनों में 273.64 करोड़ रुपये कमाई कर ली है। जिसमें 47 करोड़ रुपये का टोटल ओवरसीज कलेक्शन शामिल है वहीं 11वें दिन का 1 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।
मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 11- 5.50 करोड़ रुपये
मिर्जापुर: द मूवी नेट इंडिया कलेक्शन- 190.20 करोड़ रुपये
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 273.64 करोड़ रुपये
-1789450935464.webp)
मिर्जापुर: द मूवी के बारे में
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie), प्राइम वीडियो की हिट सीरीज मिर्जापुर पर अधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू, रवि किशन, जितेंद्र जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
