श्रीकांत ओडेला की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने गुरुवार, 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इससे पहले बुधवार, 23 सितंबर की शाम को इसके पेड प्रीमियर हुए थे. फिल्म को यूं तो मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. इसके बावजूद इसने धुआंधार ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे दी दिन,शुक्रवार को इसकी कमाई में 50 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट देखी गई. फिर ये फिल्म दुनियाभर में एक मील का पत्थर पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है. जानते हैं ‘द पैराडाइज’ ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में कितनी कमाई की है और किन फिल्मों को धूल चटा दी है.
‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर्स का दावा था कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 88 करोड़ की कमाई की थी हालांकि, सैकनिल्क के मुताबिक के मुताबिक, गुरुवार को इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 76 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन इसने दुनियाभर में 97.50 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार को ये फिल्म एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लेगी. दरअसल ये फिल्म तीसरे दिन ही दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी.
‘द पैराडाइज’ ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन तोड़े
वहीं दो दिन में 97.50 करोड़ की कमाई के साथ ‘द पैराडाइज’ ने कार्तिक सुब्बाराज की ‘रेट्रो’ और मणिरत्नम की ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को धूल चटा दी है.
- बता दें कि नानी के रोमांटिक ड्रामा ‘हाय नन्ना’ ने दुनिया भर में 76.35 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी.
- वहीं कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित और सूर्या- पूजा हेगड़े स्टारर ‘रेट्रो’ का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 97.35 करोड़ रुपये हैं.
- जबकि कमल हासन और सिलंबरासन टीआर की मुख्य भूमिका वाली मणिरत्नम की ‘ठग लाइफ’ की लाइफटाइम कमाई 97.44 करोड़ कमाए.
- ‘द पैराडाइज’ ने इन सभी को मात दे दी है.
‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला द्वारा किया गया है और श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत सुधाकर चेरुकुरी और इशान सकसेना द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है. इसमें मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी हैं.
