Home Box Office2 अक्टूबर को अजय की दृश्यम 3 मचाएगी तहलका, 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी, मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग! – drishyam 3 advance booking report ajay devgn starrer set to open bigger than drishyam 2 tmovj

2 अक्टूबर को अजय की दृश्यम 3 मचाएगी तहलका, 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी, मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग! – drishyam 3 advance booking report ajay devgn starrer set to open bigger than drishyam 2 tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


11 साल पहले विजय सलगांवकर के परिवार के साथ जो कुछ हुआ, उसका अंत अब गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को होगा. ‘दृश्यम’ फ्रैंचायजी की आखिरी फिल्म दृश्यम द कॉन्क्लूजन (दृश्यम 3) अब कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है. इसके ट्रेलर ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था. इसका नतीजा ये हुआ है कि एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म एक बड़ी ओपनिंग लेती नजर आ रही है. 

दृश्यम 3 के लिए एक्साइटेड दिखी जनता

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर यानी संडे से शुरू हो गई थी, जिसने खुलते ही ऑडियंस से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स भी पाया. सैकनिल्क के अनुसार, पिछले तीन दिनों में फिल्म ने कुल 4 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 17.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है, जिसमें से 10 करोड़ के आसपास बिना कॉर्पोरेट बुकिंग के कमाई हुई है. ये कलेक्शन फिल्म के तीन दिनों का मिलाकर है, यानी 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक. 

पहले दिन 2 अक्टूबर की बात की जाए, तो देशभर में करीब 7,480 शोज के जरिए दृश्यम 3 ने 8.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन एडवांस बुकिंग से किया है, जिसमें से बिना कॉर्पोरेट बुकिंग 6.73 करोड़ है. पहले दिन के लिए करीब 2.23 लाख टिकट बिक चुकी हैं. अगर ट्रेड रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो अजय देवगन की पिक्चर अपने पहले दिन 40 करोड़ से भी ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है, जो इस फ्रैंचायजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग भी होगी. 

हिंदी में मिलेगी दूसरी बड़ी ओपनिंग!

हालांकि ये तभी मुमकिन होगा जब फिल्म की एडवांस बुकिंग इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहेगी. दृश्यम 3 को आने में पूरे तीन दिन का समय बचा है. अगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40-50 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग ली, तो ये इस साल हिंदी सिनेमा की ओर से दूसरी सबसे बड़ी पिक्चर बनेगी जिसने इतनी बड़ी ओपनिंग ली. इस साल सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रिकॉर्ड धुरंधर 2 के पास है, जो अपने पहले दिन 90 करोड़ कमा गई थी. उसके बाद, सनी देओल की बॉर्डर 2 है जो 32.10 करोड़ कमाई थी. 

बात करें फिल्म दृश्यम द कॉन्क्लूजन की, तो ये हिंदी भाषा में दृश्यम फ्रैंचायजी की आखिरी फिल्म होगी जिसका खुलासा मेकर्स ने खुद किया. इसमें पिछले पार्ट्स के सभी किरदार तो होंगे ही, साथ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी नजर आएंगे. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment