Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘बॉस मीटर’ के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट, आप किसको बनाएंगे विनर, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘बॉस मीटर’ के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट, आप किसको बनाएंगे विनर, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का बीता वीकेंड का वार बेहद ही शानदार रहा है। शो पर सलमान खान ने घरवालों की न सिर्फ क्लास लगाई, बल्कि उन्हें वो आईना भी दिखाया, जिसे देखना उनके लिए बेहद जरूरी थी। शो पर रीति तिवारी को उनके गाली वाले बर्ताव के लिए जमकर डांट पड़ी। साथ ही सलमान ने काजी तौकीर की तारीफ करी कि उन्होंने उदिति सिंह के लिए स्टैंड लिया। वहीं, बिग बॉस के घर से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। शो से ईशा रीखी बाहर हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को एक खास पावर मिली है, जिससे वह पूरा गेम पलट सकते हैं। इसी बीच अब घर के 5 कंटेस्टेंट इस हफ्ते बॉस मीटर के लिए आपस में लड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी?

इन पांचों के बीच होगी बॉस मीटर के लिए टक्कर

पिछले हफ्ते बिग बॉस का बॉस मीटर खिताब अरिश्फा खान ने जीता था। वहीं, अब इस खिताब के लिए पांच कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। बॉस मीटर की रेस में पहला नाम घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू का है। वहीं दूसरा नाम माही विज, तीसरा नाम आम्रपाली दुबे, चौथा नाम अमन गांधी और पाचवां नाम रीति तिवारी का है। ये पांचों इस रेस में शामिल हो गए हैं, अब देखना ये है कि इस वीक बॉस मीटर का ताज किसके सिर पर सजेगा।

ये भी पढ़ें:

दोबारा रिलीज के बाद इन 5 फिल्मों ने की बंपर कमाई, ये फ्लॉप मूवी बनी हिट

गुल्लू को मिली खास पावर

दरअसल, ‘बिग बॉस 20′ का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को बड़ी पावर मिली है। बिग बॉस उन्हें यह अधिकार देते हैं कि जो सदस्य अपनी एक-एक लाइफ लाइन खो चुके हैं, गुल्लू उनमें से दो सदस्यों को उनकी एक लाइफ लाइन वापस दे सकते हैं। प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं, ‘आज पहली बार 2X रूम वाला दरवाजा खुलेगा और वो भी ये अधिकार घर के कैप्टन गुल्लू के पास है। आप उन्हीं दो सदस्यों को जीवनदान देंगे जो अपनी एक-एक लाइफ खो बैठे हैं। मैं आपको चार ऑप्शन दूंगा। आप जो भी विकल्प चुनते हैं वो तथास्थु होकर पूरा हो जाएगा।’ इसके बाद गुल्लू कहते हैं, ‘एक्स्ट्रा काम करना है दोनों को याद रखना ये बात। मैंने अभी तक जो दोस्ती निभाई है, पूरे दिल से निभाई है, ऐसे में मैं चाहूंगा कि उसको उसकी लाइफ वापस मिले।’

ये भी पढ़ें:

क्या आप जानते है ‘पहिले पहिल छठी मैया’ गाने का मतलब? इसके बिना अधूरा है छठ पर्व

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।

ये भी पढ़ें:

28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच थिएटर में रिलीज होंगी 8 फिल्में, नोट कर लें लिस्ट



Source link

You may also like

Leave a Comment