घर कैसे और किन चीजों से बना है, इसका असर उसके लुक के साथ ड्यूरेबिलिटी पर भी पड़ता है। हॉलिवुड स्टार्स का घर ऐसा ही आशियाना है, जिसे खास तरह की लकड़ी से बनवाया गया था। हॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर ने इसे बनवाया था बाद में एक्टर्स को भी इसमें रहने का मौका मिला। घर इन सितारों की वजह से फेमस भी हुआ।

200 साल पुराने खलिहान की लकड़ियां
खलिहान मतलब वो जगह जहां खेती से जुड़ा समान रखा जाता है। आमतौर पर ये लकड़ी से बनाए जाते हैं। बस ऐसे 3 खलिहानों की लकड़ी ली गई थी ये घर बनाने में। ये खलिहान भी पूरे 200 से ज्यादा साल पुराने थे। इस घर को रेयान गोसलिंग और ईवा मेंडेस ने भले ही 2014 में 12 साल पहले खरीदा था। लेकिन कैलिफोर्निया में इसे बनवाया बैटमैन फिल्म के डायरेक्टर जोएल शूमाकर ने था।
ये प्रॉपर्टी अपने खास डिजाइन और इतिहास की वजह से पसंद की जाती थी। इसे डायरेक्टर जोएल शूमाकर ने प्राइवेट रिट्रीट के तौर पर बनवाया था।
आर्किटेक्चरल डाएजेस्ट के मुताबिक
वुडेन फ्रेम पर सजा घर
कैलिफोर्निया के इस घर की खासियत वुडेन फ्रेम था जिसे भारी बीम से बनाया गया था। ये ओहियो के खलिहान से ली गई लकड़ियों से बने थे। इसमें इंटीरियर डिजाइनर डॉन कपामब्वे का बड़ा हाथ था। 2003 में पब्लिश आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट में बताया गया था कि कैसे लकड़ी के बड़े टुकड़े लोकेशन पर मंगवाए जाते थे। इस घर की छत काफी ऊंची थी और लकड़ी के सपोर्ट दिखते थे। यहां पास की नदी से पत्थर लाकर फायर प्लेस बनाया गया था। कांच की खिड़कियां और रफ स्टोन सरफेस भी इस घर में थी। ये सबकुछ मिलकर इस जगह को हॉलीवुड मेंशन नहीं बनाते थे लेकिन पारंपरिक घर का आकार जरूर देते थे।
मैं ऐसा घर चाहता था जो नेचर के करीब हो। और ऐसा महसूस हो कि वो यहां सालों से था।
जोएल शूमाकर का 2003 में दिया इंटरव्यू
लॉस एंजलिस की भीड़भाड़
2014 में रेयान गोसलिंग और ईवा मेंडेस ने ये घर लिया तो वो लॉस एंजलिस की भीड़भाड़ छोड़कर शांति में रहना चाहते थे। कपल अपने और बच्चों के लिए प्राइवेट लाइफ चाहते थे। इसके 6 साल बाद 2020 में जोएल शूमाकर की मृत्यु हो गई थी।

