2026 की बॉलीवुड की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री


हिंदी सिनेमा जगत के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से 2026 लकी साबित हुआ है. इन 9 महीनों में बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों रिलीज हुईं और इस साल फिल्मों ने एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बनाए और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की 2026 की उन हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी. इसमें ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘भूत बंगला’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल 2026 की पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इसी के साथ ही 250 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1186.32 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1850.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया. कोईमोई के अनुसार, देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 362.76 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 485.3 करोड़ रहा.

हनुमान अंश

माइथोलॉजी ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. ये इस साल 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस वर्ल्डवाइड किया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 288.18 करोड़ और दुनियाभर में 369.37 करोड़ कमाए. ये बॉलीवुड की इस साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी है.

मिर्जापुर द मूवी

इसके साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला और फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 226.12 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321.1 करोड़ रहा. ये भी इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

भूत बंगला

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भूत बंगला’ पांचवे नंबर पर है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसे लोगों ने अक्षय की कमबैक परफॉर्मेंस वाली फिल्म भी बताया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 199.23 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.64 करोड़ रहा.

धमाल 4

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की फिल्म ‘धमाल 4’ ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ये भी इस साल की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक रही. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 177.92 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.43 करोड़ रहा. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.

आवारापन 2

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ को फैंस से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. ये इस साल की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल बॉलीवुड फिल्म साबित हुई. इमरान हाशमी के ओल्ड फ्लेवर वाली इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 156.12 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.64 करोड़ रहा.





Source link

Related posts

Box Office Collection The Vvan Sees Growth Nani The Paradise Holds Strong On Day 3 Ramayana Struggles – Entertainment News: Amar Ujala

51वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों

‘द पैराडाइज’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म