‘द पैराडाइज’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म


तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को बिना ट्रेलर के रिलीज किया गया और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिला. मूवी को क्रिटिक्स की ओर से नेगेटिव रिव्यू भी मिले लेकिन फिर भी इसकी कमाई पर असर नहीं पड़ा. इसने दो दिनों में ही इंडिया में 50 करोड़ का आंकड़ा पार लिया था वहीं, दुनियाभर में भी इसका डंका बजा और एक के बाद एक रिकॉर्ड्स भी बना रही है. अब इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. चलिए बताते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन…

‘द पैराडाइज’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

नानी और राघव जुयाल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने 46 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने पेड प्रीव्यूज में 11.60 करोड़ तो पहले दिन 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को भी 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया.
– वहीं, फिल्म ने तेलुगु में 65.99 करोड़, हिंदी में 4.70 करोड़ और तमिल में 1.62 करोड़ का कारोबार तीन दिनों में कर लिया है.

द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-3 11.16 करोड़ (8.30 बजे तक) 28.9%
टोटल कलेक्शन 72.31 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाए ‘धुरंधर’ के भी परखच्चे, पहले दिन बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड्स

‘द पैराडाइज’ ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 70 करोड़ का कारोबार कर लिया था, जिसके बाद दूसरे दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98.50 करोड़ रहा था. ऐसे में अब तीसरे दिन यानी कि रविवार को इसे वीकेंड का फायदा मिला है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी (वर्ल्डवाइड)

तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ इस साल 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म पहले वीकेंड में बन चुकी है. इसने सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ (100.96 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जिसके बाद अब ये 2026 पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. पेद्दी- 323.7 करोड़
2. मना शंकरा वारा प्रसद गारू- 300.79 करोड़
3. इरुमुडी- 242.83 करोड़ 
4. द राजा साब- 206.57 करोड़
5. द पैराडाइज- 100 करोड़ से ज्यादा (रनिंग)
6. मां इंटि बंगारम- 100.96 करोड़
7. उस्ताद भगत सिंह- 97.25 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू- 83.85 करोड़
9. लेनिन- 68.93 करोड़
10. डकैत- 56.88 करोड़

यह भी पढ़ें: The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म

‘द पैराडाइज’ ने इंडिया में भी गाड़े झंडे

इतना ही नहीं, नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसके बाद ये यहां भी 2026 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म (नेट) बन चुकी है. इसने इंडिया की तेलुगु की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (72.38 करोड़) को भी पछाड़ दिया है, जिसके बाद अब ये 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. पेद्दी- 244.27 करोड़
2. मना शंकर वारा प्रसाद गारू- 218.47 करोड़
3. इरुमुडी- 174.45 करोड़
4. द राजा साब- 146.04 करोड़
5. द पैराडाइज- 70.95 करोड़
6. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
7. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
9. लेनिन- 49.31 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी- 38.31 करोड़



Source link

Related posts

Box Office Collection The Vvan Sees Growth Nani The Paradise Holds Strong On Day 3 Ramayana Struggles – Entertainment News: Amar Ujala

51वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों

2026 की बॉलीवुड की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री