Home Box Office2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Vishwanath And Sons BO Closing Collection:  एक्टर सूर्या के लिए 2026 लकी साबित हुआ है. एक्टर ने एक साल में दो हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म दी. उनकी दोनों ही फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और एक साल में दो फिल्मों से ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली. ‘करुप्पु’ के बाद ‘विश्वनाथ एंड संस’ उनकी इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्राॉसिंग फिल्म बन चुकी है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म के क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में…

‘विश्वनाथ एंड संस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ग्लोबली)

‘विश्वनाथ एंड संस’ थिएटर से उतर चुकी है. ऐसे में फिल्म का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहे हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इसने ओपनिंग डे पर 15.35 करोड़ का इंडिया में कलेक्शन किया था. अब फिल्म सिनेमाघरों में 5 हफ्ते तक चली और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 122.44 करोड़ रहा. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 144.48 करोड़ रहा.

फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ का ओवरसीज कलेक्शन 67.75 करोड़ रहा. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.23 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों को पछाड़ा, बनी अगस्त की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

सूर्या ने 2026 में मारी डबल हैट्रिक

सूर्या ने 2026 में डबल हैट्रिक मार दी है. कोईमोई के अनुसार, ‘करुप्पु’ के बाद ‘विश्वनाथ एंड संस’ इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने सूर्या की ही फिल्म ‘सिंघम 2’ (122.8 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया था. इसने उससे 72.83% ज्यादा कमाई की. ‘करुप्पु’ सूर्या की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई है. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

सूर्या की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

1. करुप्पु- 315 करोड़
2. विश्वनाथ एंड संस- 212.23 करोड़
3. संघम 2- 122.8 करोड़
4. 24- 108.9 करोड़
5. कंगुवा- 107.03 करोड़
6. 7 उम अरिवु- 105.2 करोड़
7. सिंघम 3- 104.6 करोड़
8. रेट्रो- 97.48 करोड़
9. अंजान- 83.55 करोड़
10. मट्टरान- 78.5 करोड़

यह भी पढ़ें: तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

‘विश्वनाथ एंड संस’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?

बहरहाल, अगर बात की जाए विश्वनाथ एंड संस के प्रॉफिट के बारे में तो कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म का बजट 130 करोड़ है जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.23 करोड़ रहा. इस लिहाज स फिल्म ने 63.25% प्रॉफिट कमा लिया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment