बिग बॉस 20 काजी तौकीर (Show Poster)
हैदराबाद: किसकी किस्मत कब पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीतने वाले काजी तौकीर का अब जाकर सितारा चमकता नजर आ रहा है. इस शो में उन्होंने अरिजीत सिंह को पछाड़ा था और विनर बने थे, लेकिन आज अरिजीत सिंह दुनिया के लिए एक जानी पहचानी आवाज है और काजी 21 सालों तक गुमनामी की जिंदगी जीते रहे. लेकिन कहते हैं ना भगवान के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं. अब काजी को बॉलीवुड के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर साजिद खान ने सोशल मीडिया पर आकर 5 गाने ऑफर किया है. काजी तौकीर फिलहाल बिग बॉस 20 में सबका दिल जीत रहे हैं और बिग बॉस के दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन ने कर रहे हैं. ऐसे साजिद खान को भी काजी को गेम शानदार लगा और उन्होंने उनके नाम एक वीडियो शेयर किया.
काजी तौकीर की खुली किस्मत
साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में काजी तौकीर बिग बॉस 20 के घर में रोते हुए दिख रहे हैं. इस पर साजिद खान कहते हैं, ‘काजी तुम शो में बहुत अच्छा कर रहे हो और लोग तुम्हारे गेम को पसंद भी कर रहे हैं. इसलिए रोना नहीं है. क्योंकि तुम्हारे फैंस को इससे तकलीफ होगी’. इसके बाद साजिद खान ने वो बातें कहीं जिसका काजी को बीते 21 साल से इंतजार था. साजिद खान ने अपनी अगली लाइन में काजी और उनके फैंस का दिल जीतने वाली बातें कही हैं. साजिद ने कहा, ‘काजी मेरे दोस्त मैंने तुम्हारे लिए 5 ब्लॉकबस्टर गानें तैयार किए हैं और बाहर आओ फिर इस पर काम करेंगे’.
साजिद खान कौन हैं?
अभी इस ऑफर के बारे में काजी तौकीर को नहीं मालूम है, लेकिन हो सकता है कि सलमान खान अगले वीकेंड का वार में काजी को साजिद की क्लिप दिखाकर उन्हें यह गुडन्यूज दें. वहीं आपको बता दें, साजिद खान कोई आम म्यूजिक कंपोजर नहीं हैं. साजिद ने अपने दिवंगत भाई वाजिद के साथ मिलकर बॉलीवुड को एक से एक गाने दिए हैं. साजिद-वाजिद फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के सबसे नजदीक हैं. साजिद-वाजिद ने सलमान खान की फिल्म दबंग, पार्टनर, मुझसे शादी करोगी, वीर, तेरे नाम और गर्व जैसी फिल्मों के लिए ब्लॉकबस्टर गाने तैयार किये हैं, जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. दुख की बात यह है कि साजिद-वाजिद की जोड़ी उस वक्त टूट गई, जब कोविड पीरियड में वाजिद खान की 42 साल की उम्र में किडनी की समस्या के चलते निधन हो गया था. इसके बाद से साजिद अकेले ही गाने कंपोज कर रहे हैं.
