Home Hollywoodअरुणा ईरानी का भूला-बिसरा गाना, जिसे हॉलीवुड ने किया कॉपी तो हुआ 4000 Cr का केस, फिर इसी धुन पर बना तीसरा वर्जन

अरुणा ईरानी का भूला-बिसरा गाना, जिसे हॉलीवुड ने किया कॉपी तो हुआ 4000 Cr का केस, फिर इसी धुन पर बना तीसरा वर्जन

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

अरुणा ईरानी का ‘थोड़ा रेशम लगता है’ गाने को अमेरिकी गाने ‘Addictive’ में इस्तेमाल किया गया. जिसे लेकर कानूनी विवाद हुआ. इसके बाद भारत में इसका रीमिक्स ‘कलियों का चमन’ आया. चलिए इस किस्से से रूबरू करवाते हैं.

फिल्मों में गीतों का महत्व खूब होता है. पहले के जमाने में भी गानों की पॉपुलैरिटी से कई फिल्में हिट होती थीं और आज भी ये ट्रिक मेकर्स खूब अजमाते हैं. मगर आज बात होगी अरुणा ईरानी के उस भूले-बिसरे सॉन्ग की, जिसे हॉलीवुड तक ने कॉपी किया. जिस गाने को पहले इतनी पहचान नहीं बनी थी, उसकी कद्र अमेरिका ने जानी. मगर कॉपी राइट्स के चक्कर में कानूनी पचड़ों में पड़ गए.

हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म ज्योति के गाने ‘कलियों का चमन’. जिसमें अरुणा ईरानी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी. इस गाने को बेशक लोग भूल गए हो और इसके रीमेक्स वर्जन को याद करते हो. मगर एक वक्त था जब इसकी कीमत हॉलीवुड ने समझी थी.

पहले बात करते हैं अरुणा ईरानी के गाने ‘कलियों का चमन’ की. ये गाना जितेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म ज्योति में इस्तेमाल हुआ था. जिसमें अरुणा ईरानी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी और खूब चमक उठी थीं. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था तो म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बप्पी लहरी ने कलियो का चमन के अलावा भी डिस्को डांसर, प्यार बिना चैन कहां रे से लेकर नैनों में सपना जैसे कई सुपरहिट गाने दिए थे. उनके गानों के म्यूजिक की धूम तो हॉलीवुड तक पहुंची थी. तब ये गाना फिर से सुर्खियों में आया और कानूनी पचड़ों में भी पड़ा.

दरअसल लता मंगेशकर के गाने कलियों का चमन को अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर डीजे क्विक को ये धुन इतनी पसंद आई कि उन्होंने एडिक्टिव गाने में इसका यूज किया. अमेरिका में ये गाना आग की तरह फैल गया और बिलबोर्ड चार्ट के टॉप 10 में भी पहुंच गया.

जब ये बात म्यूजिक कंपनी सारेगामापा को पता चली तो उन्होंने अमेरिकी प्रोड्यूसर के खिलाफ 500 मिलियन डॉलर मतलब करीब 4000 करोड़ रुपये का कॉपी राइट उल्लंघन का केस किया. इस केस में इंडियन म्यूजिक कंपनी की जीत हुई थी और ये गाना खूब सुर्खियों में रहा.

फिर इसी गाने को लेकर बप्पी लहरी और हैरी आनंद ने नया प्रयोग किया और कलियो का चमन का नया रीमिक्स वर्जन तैयार किया. एक बार फिर इसे खूब प्यार मिला. कल्ट से ये एक रीमिक्स वर्जन तक पहुंच गया.

कलियो का चमन के नए वर्जन की बात करें तो इसे शाश्वती ने गाया था तो बप्पी लहरी के साथ हैरी आनंद ने म्यूजिक दिया था. पुराने बोल के साथ हैरी आनंद ने नए बोल का तड़का भी लगाया था. इसमें मेघना नायडू नजर आई थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment