2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड


2021 से 2025 तक के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो शाहरुख खान नंबर वन पर बने हुए हैं. शाहरुख खान की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. बॉलीवुड में कोई भी उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के बारे में जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया.

1. शाहरुख खान (किंग ऑफ 2021-2025)

शाहरुख की तीन फिल्में रिलीज हुई. तीनों फिल्में 2023 में आई और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख की तीन फिल्मों ने दुनियाभर में 2,669 करोड़ का कलेक्शन किया. 

जवान (2023)

फिल्म एटली कुमार ने बनाया. फिल्म में नयनतारा, रिद्धी डोगरा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार नजर आए. फिल्म ने भारत में नेट 640.25 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही.

पठान (2023)

फिल्म ने भारत नेट 543.05 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड 1,055 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी नजर आए. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया.

डंकी (2023)

इसी फिल्म ने भारत नेट 227 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड 454 करोड़ कमाए और फिल्म हिट रही. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया. फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स नजर आए.

टोटल: शाहरुख खान ने सिर्फ तीन फिल्मों से वर्ल्डवाइड 2,669 करोड़ की कमाई की. 

2. रणबीर कपूर 

एनिमल (2023): इस फिल्म ने भारत में नेट 553.87 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड 915 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रही.
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 (2022): इस फिल्म ने भारत में नेट 267.20 करोड़ कमाए और वर्ल्डवाइड 431 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म हिट रही.
तू झूठी मैं मक्कार (2023): फिल्म ने भारत में नेट 147.28 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड 223 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म सेमी-हिट रही.
शमशेरा (2022): फिल्म ने भारत में नेट 40.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.75 करोड़ कमाए. ये फिल्म फ्लॉप रही.

टोटल: रणबीर कपूर की फिल्मों ने लगभग 1,629.75 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया.

3. अक्षय कुमार  

सूर्यवंशी (2021): फिल्म ने भारत में नेट 195.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 293 करोड़ का कलेक्शन किया.
OMG 2 (2023): भारत में नेट 151.16 करोड़ और वर्ल्डवाइड 221.75 करोड़ का बिजनेस रहा.
हाउसफुल 5 (2025): फिल्म ने भारत में नेट 183.38 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड 288.67 करोड़ का बिजनेस किया.

इसके अलावा अक्षय की बेलबॉटम, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, सेल्फी, मिशन रानीगंज, BMCM, सरफिरा, स्काई फोर्स जैसी 12 से ज्यादा फिल्में भी रिलीज हुईं.

टोटल- फिल्मों की संख्या 15 से ज्यादा रही. इस हिसाब से अक्षय की फिल्मों ने वर्ल्डवाइड एवरेज 1,510 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि उनका सक्सेस रेशियो कम रहा.

4. अजय देवगन (कंसिस्टेंट परफॉर्मर)

दृश्यम 2 (2022): फिल्म ने भारत में नेट 239.67 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ कलेक्शन रहा. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही.
सिंघम अगेन (2024): फिल्म ने भारत नेट 247.86 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड 372.41 करोड़ की कमाई की. फिल्म हिट रही. 
रेड 2 (2025): फिल्म ने भारत नेट 173.44 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड 237.46 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म सुपरहिट रही.
शैतान (2024): फिल्म ने भारत नेट 148.21 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड 213.79 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म सुपरहिट रही.
वहीं अजय की भोला, रनवे 34, थैंक गॉड, मैदान, औरों में कहां दम था ने एवरेज/कम बिजनेस किया.
टोटल- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1,480 करोड़ रहा.

5. सलमान खान

टाइगर 3 (2023): फिल्म ने भारत में नेट 282.79 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 464 करोड़ कमाए. फिल्म एवरेज/हिट रही.
सिकंदर (2025): इस फिल्म ने भारत में नेट 110.36 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 184.89 करोड़ का बिजनेस किया.
किसी का भाई किसी की जान (2023): फिल्म ने भारत में नेट 110.94 करोड़ कमाए. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 184.60 करोड़ का कलेक्शन किया.
अंतिम (2021): फिल्म ने भारत में नेट 39.57 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड 58.50 करोड़ का कलेक्शन रहा.

टोटल- 4 फिल्मों से कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 892.03 करोड़ रहा.

वहीं ऋतिक रोशन छठे नंबर पर हैं और उनकी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 858 करोड़ करोड़ कमाए. इसमें उनकी फिल्म ‘फाइटर’ और ‘विक्रम वेधा’ तथा ‘वॉर 2’ शामिल हैं. वहीं आमिर खान सातवें नंबर पर हैं. उनकी फिल्मों ने 397 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया.

बता दें कि ये आंकड़े सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों के हैं और 2021 से 2025 तक के हैं.  





Source link

Related posts

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट

Udta Teer Box Office Day 5: पांच दिन में कमाए 25 करोड़, लेकिन बजट से कोसों दूर है आयुष्मान खुराना की मूवी | Udta Teer Box Office Day 5 Ayushmann Sara  film sees a drop in earnings here is the total collection  

चीनी एआई फिल्म को 200 डॉलर की एनिमेटेड फिल्म के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।