Home Hollywood3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जून का पहला हफ्ता मनोरंजन के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक सिनेमाघरों में लेटेस्ट रिलीज की बहार देखने को मिलेगी। इस आधार पर हम आपको हॉलीवुड की एक मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो मूवी ही-मैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका निर्माण मास्टर ऑफ द यूनिवर्स के बैनर तले हुआ है। 

फिल्म ही-मैन बॉक्स ऑफिस पर तीन भारतीय फिल्मों का गणित बिगाड़ती हुई नजर आएगी। आइए इस मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं। 

इन फिल्मों से टक्कर लेगा ही-मैन

बात की जाए ही-मैन की रिलीज डेट की तरफ तो 5 जून 2026 को इस अंग्रेजी फिल्म को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। भारत में भी ये फिल्म  हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में फैंस को एंटरटेन करती हुई दिखेगी। इतिहास गवाह है कि हॉलीवुड की सुपर हीरो मूवीज को भारतीय दर्शक देखना पसंद करते हैं। ऐसे में ही-मैन की सफलता के चांसेंस काफी हाई नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- The Mandalorian and Grogu Review: ना तो Star Wars जैसी चमक, ना ही रोमांच; कहां चूकी है फिल्म?

he man movie 2026 (5)

इसी कारण ही-मैन बॉक्स ऑफिस पर इन तीन भारतीय फिल्मों का गणित बिगाड़ती हुई नजर आ सकती हैं। जिन्हें 4 से 5 जून के बीच बड़े पर्दे पेश किया जाएगा।

he man movie 2026 (4)

इन फिल्मों में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की पेड्डी, बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की बंदर और वरुण धवन की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होना है के नाम शामिल हैं। 

  • पेड्डी (Peddi)- 4 जून 2026

  • है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)- 5 जून 2026

  • बंदर (Bandar)- 5 जून 2026

  • ही-मैन (He-Man)- 5 जून 2026

ऐसे में जून के पहले फ्राइडे को थिएटर्स में मनोरंजन का महासंग्राम देखने को मिलेगा। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि इन चारों फिल्मों में से कमर्शियल तौर पर कामयाबी का परचम कौन सी मूवी लहराएगी।

कौन बना ही-मैन?

अगर आपने बचपन में कॉमिक्स पढ़ी हैं तो आपको बता होगा कि ही-मैन सुपर हीरोज की दुनिया का सबसे लोकप्रिय किरदार है। हॉलीवुड में पहले भी इस कैरेक्टर पर मूवीज बनी हैं, ऐसे में अब 2026 में एक बार फिर से ही-मैन वापसी करने जा रहा है। इस बार ही-मैन के किरदार में आपको हॉलीवुड सुपरस्टार निकोलस गैलिट्जिन नजर आएंगे। 



Source link

You may also like

Leave a Comment