308 पहियों वाला ‘वायरल ट्रक’ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ब्रिज से होगा पार, अब मऊ की सीमा में करेगा प्रवेश


जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। 308 पहियों वाला विशाल मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक मंगलवार को मरदह पहुंचा तो सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 100 फीट लंबे और 200 टन से अधिक वजन के औद्योगिक ब्‍वायलर को लेकर चल रहे इस ट्रक को देखने के लिए गांव-गांव से लोग पहुंचते रहे।

फोटो और वीडियो बनाने के साथ लोग रील बनाने में जुटे रहे। कंसहरी गांव के पास ट्रक रुकने पर फोरलेन की एक लेन पर भीड़ जमा हो गई। यातायात प्रभावित होने पर मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ हटाने में जुटे रहे।

बेल्जियम से समुद्र के रास्ते भारत पहुंचा यह औद्योगिक बॉयलर बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। अत्यधिक वजन के कारण ट्रक रोजाना दस से 15 किमी ही दूरी तय कर पा रहा है। रास्ते में बिजली के तार, फुट ओवरब्रिज और अन्य बाधाओं को अस्थायी रूप से हटाकर ट्रक को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सोमवार को डांडीकला टोल प्लाजा के पास लेन तोड़कर बनाए गए रास्ते से ट्रक को निकाला गया। वहां से मरदह की ओर बढ़ते हुए हैदरगंज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दो ओवरब्रिज पार कराने की तैयारी है।

ओवरब्रिज के नीचे सड़क तोड़कर गिट्टी-मिट्टी डालकर ट्रक के लिए रास्ता बनाया गया है। देर शाम तक ट्रक केलही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ब्रिज तक पहुंच गया। अब ट्रक बुधवार को मऊ सीमा में प्रवेश करेगा।



Source link

Related posts

Noida News:प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल – Video Of Children Being Made To Work At A Primary School Goes Viral

सरेआम फैन ने खींचे गाल-लोगों का चढ़ा पारा, बचाव में उतरी एक्ट्रेस, बोली- नीयत गलत नहीं थी – kannada actress rachita ram defends fan cheek pulling selfie viral video tmovj

फैक्ट चेक: महिला और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प का ये वीडियो सीजेपी के प्रदर्शन से संबंधित नहीं है – fact check viral video of woman clashing with police not related to cjp protest ntc apdy