32वें दिन भी Hanuman Ansh पर बरसी ‘नीम करोली बाबा’ की कृपा, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कमाई हर दिन हैरान कर रही है। एक महीने में जहां फिल्में सिनेमाघरों से हटने की कगार पर आ जाती हैं, वहां हनुमान अंश करोड़ों की कमाई कर रही है।

बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट और बजट के हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इतिहास रच दिया है। सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म का कारोबार 100 करोड़ के पार है। 31वें दिन इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया था। 32वें दिन भी फिल्म ने धूम मचा दिया है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश की कमाई करोड़ों में हो रही है। पांचवें रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ के पार कारोबार किया था। अब 32वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवें सोमवार को 7 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है। एक महीने बाद वो भी वीकडेज में फिल्म का इतना तगड़ा कलेक्शन वाकई हैरान करता है।

वीकवाइज फिल्म का कारोबार

हनुमान अंश की कमाई शुरू के 17 दिन खास नहीं रहे। दो हफ्ते तक कमाई लाखों में ही थी। मगर उसके बाद फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती गई और अब फिल्म करोड़ों में ही कमाई कर रही है। इस वक्त फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 130 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 153 करोड़ के करीब है।

  • पहला हफ्ता- 1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- 40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- 10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- 61 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- 57 करोड़ (चार दिन में)

हनुमान अंश ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि हनुमान अंश अब तक की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने धुरंधर से भी ज्यादा मुनाफा कमाया है। विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार सोभिनव सत्या ने निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी सराहना मिली है।



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी ‘रामायण’, जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन – Ramayana Box Office Collection Day 1 India 64 crore RUpees fails to beat Adipurush Dhurandhar 2 jawan tmovg

‘रामायण’ ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में फिल्म की एंट्री

Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: 4000 करोड़ का बजट, 127 Cr की ओपनिंग, फिर भी बॉकिस ऑफिस पर ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड