Home Box Office4 दिन में 400 करोड़ पार हुई जेलर 2, धुरंधर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, रजनीकांत की 500 करोड़ पर नजर! – jailer 2 box office collection day 4 rajinikanth starrer grosses 400 crore worldwide beats dhurandhar 2 tmovj

4 दिन में 400 करोड़ पार हुई जेलर 2, धुरंधर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, रजनीकांत की 500 करोड़ पर नजर! – jailer 2 box office collection day 4 rajinikanth starrer grosses 400 crore worldwide beats dhurandhar 2 tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


तमिल सिनेमा के ‘थलाइवा’ सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी कई बड़े सितारों को मात दे रहे हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म जेलर 2 भी धमाकेदार मूड में है. कमाई के मामले में ये फिल्म इस साल साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है. रजनीकांत ने पहले वीकेंड में ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर द रिवेंज का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

रजनीकांत की जेलर 2 का धमाका 

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 424.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, जेलर 2 ने अपने चौथे दिन यानी रविवार, इंडिया में 55.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों से इसने करीब 190 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

रविवार की कमाई शनिवार के मुकाबले 18.2 फीसदी ज्यादा रही। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद शुक्रवार को कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली.

कैसे पीछे रह गई धुरंधर 2?

फिल्म ने विदेशों में कमाई के मामले में रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज को भी पीछे छोड़ दिया है. साल 2026 में रिलीज हुई इंडियन फिल्मों में जेलर 2 विदेशों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. जेलर 2 ने पहले दिन बाहर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 57 करोड़ रुपये कमाए, जबकि धुरंधर 2 की कमाई 52 करोड़ रुपये थी. 

हालांकि धुरंधर 2 ने विदेशों में आगे भी अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और वहां बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था. अब जेलर 2 के सामने चुनौती ये है कि वो शुरुआती वीकेंड के बाद भी वर्ल्डवाइड अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment