एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली वीक में सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) के अलावा भी कई फिल्में रिलीज की गई हैं। जिनमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म सीन का नाम भी शामिल है। सस्पेंस और डार्क कॉमेडी थ्रिलर के तौर पर सीन फिलहाल थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।
इसी वजह से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् के धाक के बावजूद सीन (Scene) ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनी निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म का सिर दर्द बढ़ा दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
रामायणम् को सीन ने दी टक्कर
6 नवंबर को सूर्या की सीन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस मूवी का डायरेक्शन जीतू माधवन ने किया है, जो इससे पहले फहाद फासिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म आवेशम को बना चुके हैं। कमाई के मामले में सीन ने वर्ल्डवाइड अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसके साथ अब ओपनिंग वीकेंड तक सूर्या की सीन का टोटल ग्लोबल कलेक्शन 116 करोड़ के पार पहुंच गया है।
सीन ग्लोबली कलेक्शन ग्राफ
-
पहला दिन- 34 करोड़
-
दूसरा दिन- 47 करोड़
-
तीसरा दिन- 35 करोड़
-
टोटल ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 116 करोड़
इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक सीन ने दुनियाभर में कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। फिल्म में सूर्या के अलावा नजरिया नाजिम और नसलेन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।