Home Hollywood4000 करोड़ रामायणम् से नहीं टकराएगी Godzilla Minus Zero, भारत में हॉलीवुड फिल्म की रिलीज पर लगा ग्रहण?

4000 करोड़ रामायणम् से नहीं टकराएगी Godzilla Minus Zero, भारत में हॉलीवुड फिल्म की रिलीज पर लगा ग्रहण?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की सुपरहिट फिल्म रामायण पार्ट 1 की वजह से हॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी वाली फिल्म गॉडजिला को भारत में रिलीज करने का इरादा मेकर्स को टालना पड़ा है। 6 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही गॉडजिला: माइनस जीरो’ की रिलीज डेट को मेकर्स क्यों आगे खिसकाने की प्लानिंग कर रहे हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

गॉडजिला के मेकर्स का होगा घाटा?

ये तो सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ठीक उसी समय पर गॉडजिला: माइनस जीरो भी आ रही है। लेट सिनेमा की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) को भारत में IMAX स्क्रीन पूरी न मिल पाने की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज को फिलहाल के लिए आगे बढ़ा दिया है।

ये डेवलपमेंट एक ऐसे समय पर हुआ है, जब फिल्में सिर्फ दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि प्रीमियर स्क्रीन्स के लिए भी लड़ रही हैं। एक तरफ जहां गॉडजिला पहली जापानी फिल्म है, जो पूरी तरह से IMAX थिएटर्स के लिए बनी है, तो वहीं दूसरी तरफ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्: राइज ऑफ अ लीजेंड’भी उसी हफ्ते आ रही है, जो भारत के आइमैक्स थिएटर्स में भी रिलीज के लिए तैयार है।

Untitled design - 2026-10-27T094419.483

रामायण पार्ट 1 की भारी डिमांड की वजह से बदलेंगे प्लान्स

रिपोर्ट्स की मानें तो, गॉडजिला का भारत डिस्ट्रीब्यूशन संभालने वाले PVR Inox अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि हॉलीवुड मूवी को भारत में ज्यादा स्क्रीन्स एवलेबल हो सके। हालांकि, डिस्ट्रीब्यूटर्स और टीम की तरफ से तारीख आगे बढ़ने पर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। अगर गॉडजिला: माइनस जीरो 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो इस सफल फ्रेंचाइजी का भारत में उस तरह का बिजनेस लगभग इम्पॉसिबल है।

Untitled design - 2026-10-27T094544.926

हालांकि, रामायण से टकराव से बचने की वजह से अगर गॉडजिला की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाता है, तो मूवी के पास बस कुछ ही दिन होंगे कि वह बॉक्स ऑफिस पर खेल सके। क्योंकि रामायणम् के ठीक डेढ़ महीने बाद एवेंजर्स डूम्सडे और ड्यून पार्ट 3 जापानी फिल्म के लिए मुसीबत बनकर आएंगे, जिनका भारत में भी काफी क्रेज है। भले ही रामायणम् की टक्कर गॉडजिला से न हो, लेकिन अक्षय कुमार की मूवी मोहरा 32 साल बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिल्म को टक्कर देने आ रही है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment