45 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म पर अब बनेगी बॉलीवुड वेब सीरीज, एक्शन-एडवेंचर का हिस्सा बने विजय वर्मा?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Verma) को मौजूदा समय में बॉलीवुड में दमदार एक्टर्स में एक माना जाता है। फिलहाल विजय का नाम एक अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो 45 साल पहले आई एक मशहूर हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सीरीज और हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जा रही है।

विजय वर्मा की अगली सीरीज

शी, दहाड़, मिर्जापुर और मटका किंग जैसी वेब सीरीज में अलग अलग भूमिकाएं निभाने के बाद अभिनेता विजय वर्मा अब खजाने की खोज में निकलने को तैयार हैं। दरअसल, विजय ने अभिनेता राहुल भट्ट और अभिनेत्री रिचा चड्ढा के साथ एक वेब सीरीज किया है।

यह भी पढ़ें- Vijay Verma ने भारत सरकार के अलर्ट पर किया रिएक्ट, बोले- ‘दुनिया खत्म नहीं हो रही…’

जिसकी कहानी हालीवुड फिल्म इंडियाना जोंस की तरह प्राचीन खजाने की खोज के इर्द-गिर्द होगी। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो का निर्देशक वेब सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा के निर्देशक सौमेंद्र पढ़ी कर रहे हैं। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है, फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

शो को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। जिसमें एडवेंचर, एक्शन, प्राचीन रहस्य और खजाने की खोज समेत कई पहलू देखने को मिलेंगे। शो की कहानी को सौमेंद्र ने परवेज शेख और करण व्यास के साथ मिलकर लिखा है। डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के लिए बन रहे इस शो में विजय, रिचा और राहुल तीनों समानांतर भूमिकाओं में होंगे।

विजय का पात्र शो में खजाने की खोज में निकलता है, वही रिचा पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगी। शो में अभिनेत्री कुशा कपिला और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में होंगी। अंकिता की यह पहली वेब सीरीज होगी। बता दें कि इस सीरीज के अलावा एक्टर विजय वर्मा अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी में भी नजर आएंगे।

क्या है इंडियाना जोंस की कहानी?

साल 1981 में ‘इंडियाना जोन्स- रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क’ हुई थी, जो एक पुरातत्वविद्, प्रोफेसर और दुनियाभर की सैर करने वाला खोजकर्ता  है, जो नाजी सेना के खिलाफ लड़ता है। इस मूवी फ्रेंचाइजी में हॉलीवुड सुपरस्टार हैरिसन फोर्ड ने अहम भूमिका को अदा किया है। 



Source link

Related posts

Disha Patani की हॉलीवुड फिल्म The Portal Of Force का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में मस्त तलवारबाजी करती आईं नजर

4600 करोड़ की फिल्म रिलीज से पहले 23 सुपरहीरो को मिला भारत से तोहफा, एवेंजर्स एंडगेम एनकोर का भारत में धांसू कलेक्शन | 23 superheroes receive gift from India ahead 4600 crore Avengers Doomsday Release Avengers Endgame Encore records Bumper box office collection in India

ऐश्वर्या राय ने टशन में किया रैंप वॉक, सिर पर पहना क्राउन, दी फ्लाइंग Kiss, हॉलीवुड की हसीनाओं संग झूमीं – Aishwarya rai bachchan ramp walk stunning look wore crown paris fashion week flying kiss tmovh