Home Box Office49वें दिन भी ‘नीम करोली बाबा’ पर बनी Hanuman Ansh ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, कुल कलेक्शन कर देगा हैरान

49वें दिन भी ‘नीम करोली बाबा’ पर बनी Hanuman Ansh ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, कुल कलेक्शन कर देगा हैरान

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दिन-ब-दिन कमाई से नया इतिहास रच रही है। इस महीने कई बड़ी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी हनुमान अंश की कमाई पर असर नहीं डाल पाई।

आवारापन 2, बंटवारा 1947, मिर्जापुर द मूवी, दायरा और वाइब जैसी फिल्में भी हनुमान अंश को पछाड़ नहीं पाई। सात हफ्तों तक राज कर रही फिल्म का कारोबार 49वां दिन भी दमदार रहा। 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

24 सितंबर को साउथ एक्टर नानी की फिल्म पैराडाइस हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस फिल्म के चलते हनुमान अंश की कमाई पर असर पड़ेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। 

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, शोभिनव सत्या स्टारर हनुमान अंश ने 49वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ के आसपास कारोबार कर लिया है जिसके 4 करोड़ पार होने की उम्मीद है। वहीं, बीते दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

Hanuman Ansh

कितना हुआ हनुमान अंश का टोटल कलेक्शन?

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश ने 49 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर लिया है। फिल्म का नेट कलेक्शन 288 करोड़ के करीब है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 340 करोड़ के पार है। 

25 सितंबर को अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा और सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म द वन (The Vvaan) रिलीज हो रही है। अब देखते हैं कि इन फिल्मों के चलते हनुमान अंश की कमाई कम होती है या नहीं।

हनुमान अंश से कम हुई पैराडाइस की कमाई

बात करें पैराडाइस की तो नानी की फिल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से खाता खोला है। हालांकि, हिंदी में फिल्म सिर्फ ढाई करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं तेलुगु में कलेक्शन 30 करोड़ के पार है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment