Home Bigg Boss 205 दिन बाद खुलेगा तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा का रहस्य, सलमान खान संग लगाए ठुमके, Video – bigg boss 20 tamanna bhatia sidharth malhotra the one pati patni aur panga 2 Salman khan dance tmovb

5 दिन बाद खुलेगा तमन्ना भाटिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा का रहस्य, सलमान खान संग लगाए ठुमके, Video – bigg boss 20 tamanna bhatia sidharth malhotra the one pati patni aur panga 2 Salman khan dance tmovb

by BollywoodNewsAndMovie


तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म द वन के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म रिलीज से पहले वो बिग बॉस 20 में इसका प्रमोशन करने पहुंचे. वीकेंड का वार का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट सलमान खान संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ और तमन्ना के बाद मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे भी पति, पत्नी और पंगा सीजन 2 को प्रमोट करने पहुंचे. वीकेंड का वार में होने वाले धमाके की छोटी सी झलक देखिए. 

बिग बॉस पहुंचे सिद्धार्थ-तमन्ना
प्रोमो में तमन्ना और सिद्धार्थ होस्ट सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों की हंसी-मजाक और हल्की नोक-झोंक साफ झलकती है. तमन्ना और सिद्धार्थ न सिर्फ सलमान के साथ बातचीत करते हैं, बल्कि घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ इंटरैक्ट भी किया. वीडियो में मस्ती, ट्रोलिंग और कुछ हद तक लड़ाई-झगड़ों के संकेत भी दिए गए हैं, जो बिग बॉस के ड्रामे को और बढ़ा सकते हैं. 

तमन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ बिग बॉस की बात हो रही है और उनकी टाइमलाइन काजी के वीडियो से भरी दिखती है. इसके बाद तमन्ना ने सलमान संग डांस भी किया. सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है, जो रहस्यों से भरी हुई है. 
 
पति पत्नी और पंगा 2 का हुआ प्रमोशन
कलर्स के शो पति पत्नी और पंगा को फैन्स का खूब प्यार मिला था. दर्शकों का प्यार देखते हुए इसका दूसरा सीजन आ रहा है. शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ही हैं. बिग बॉस के मंच पर मुनव्वर ने सलमान खान और सोनाली के साथ खूब मस्ती की. प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड का काफी मजेदार होने वाला है. 

—- समाप्त —-

बिग बॉस 20 के इस एपिसोड में दोनों सितारों का आना न सिर्फ शो के दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैक है, बल्कि फिल्म के प्रमोशन के लिए भी एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है.



Source link

You may also like

Leave a Comment