Home Box Office63वें दिन Hanuman Ansh को मिला ‘बजरंग बली’ का आशीर्वाद, गुरुवार को Drishyam 3 की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम

63वें दिन Hanuman Ansh को मिला ‘बजरंग बली’ का आशीर्वाद, गुरुवार को Drishyam 3 की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 के आते ही जहां बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई, तो वहीं हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अपनी जगह से टस से मस होने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश पर 63वें दिन एक बार फिर से बाबा की जमकर कृपा बरसी। मूवी ने गुरुवार को कुल कितनी कमाई की, आगे आर्टिकल में पढ़ें आंकड़ें।

गुरुवार को दृश्यम 3 के सामने हुई तगड़ी कमाई

आम तौर पर किसी भी फिल्म के लिए 50 दिन बाद ही सिनेमाघरों में टिकना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) 63 दिन बीत जाने के बाद भी थिएटर्स से टस से मस नहीं हो रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 75 लाख रुपए कमाए हैं, जो बड़ी-बड़ी फिल्में भी नहीं कर पाती हैं।

हालांकि, दृश्यम 3 की मौजूदगी के बावजूद भी ये फिल्म कभी भी करोड़ों में लौट आती है। हनुमान अंश का 63 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 387.38 करोड़ तक की हो चुकी है।

Untitled design - 2026-10-09T081746.204

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गाड़े सफलता के झंडे

एक तरफ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हनुमान अंश अभी भी कहीं न कहीं दृश्यम 3 (Drishyam 3) के लिए सिरदर्द बनी हुई है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 427.43 करोड़ की शानदार कमाई के साथ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में शामिल हो चुकी है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म 40.05 करोड़ तक की बेहतरीन कमाई कर चुकी है।

Untitled design - 2026-10-09T081308.767

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मेकर्स ट्रिलॉजी में लेकर आ रहे हैं। जहां पहले पार्ट में मेकर्स ने नीम करोली बाबा की बचपन से लेकर सिद्धियां पाने की जर्नी को दिखाया गया है, तो वहीं अब सेकंड पार्ट में कैंची धाम की यात्रा और तीसरे पार्ट में भक्तों से जुड़ी चीजों को दर्शाया जाएगा। सिनेमाघरों के बाद अब लोग फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment