बर्थडे के मौके पर महंगे तोहफे तो हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन अगर उस खास दिन पर सात समंदर पार रहने वाला आपका अपना अचानक आपके सामने आ जाए, तो उस खुशी का कोई मुकाबला नहीं होता. कुछ ऐसा ही भावुक और खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां शिवांगी नाम की युवती के जन्मदिन पर उसकी बहन ने डबलिन (आयरलैंड) से सीधे भारत पहुंचकर ऐसा सरप्राइज दिया कि दोनों बहनों की आंखों से खुशी के आँसू छलक पड़े. इस री-यूनियन का इमोशनल वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.
केक कटिंग के बीच अचानक पीछे आकर खड़ी हो गई बहन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवांगी पारंपरिक कपड़ों में सजी-धजी बेहद खुश नजर आ रही हैं. तभी कोई उन्हें एक बेहद खूबसूरत बर्थडे केक थमाता है, जिस पर उनकी तस्वीरों का प्यारा सा कोलाज बना होता है. शिवांगी अपने इस कस्टमाइज्ड केक को देखकर बेहद खुश हो रही होती हैं, तभी उनके ठीक पीछे उनकी बहन आकर खड़ी हो जाती है जो हाल ही में डबलिन से भारत आई थी. बहन मुस्कुराते हुए केक की तरफ इशारा करके पूछती है “क्या यह केक सुंदर नहीं है?”
आवाज सुनते ही घूमी शिवांगी, और फिर जो हुआ उसने रुला दिया
जैसे ही शिवांगी पीछे मुड़कर देखती हैं, पहले तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता. वह एक बार अपनी बहन को देखती हैं और फिर अवाक होकर कैमरे की तरफ देखती हैं. लेकिन जैसे ही उन्हें अहसास होता है कि यह कोई सपना नहीं बल्कि उनकी बहन सच में उनके सामने खड़ी है, वह अपनी खुशी रोक नहीं पाती हैं. शिवांगी तुरंत उठकर अपनी बहन को गले लगा लेती हैं. इसके बाद दोनों बहनें एक-दूसरे को बांहों में भरकर खुशी के मारे उछलने लगती हैं. तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया…”जिंदगी का सबसे बेहतरीन अहसास!”
बैकग्राउंड में खड़ी महिला की स्माइल ने जीता दिल
इस इमोशनल री-यूनियन के दौरान वीडियो के बैकग्राउंड में खड़ी एक महिला पर भी नेटिजन्स की नजर टिक गई. जैसे ही दोनों बहनें एक-दूसरे के गले लग रही थीं, बैकग्राउंड में खड़ी वह महिला भी चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लिए इस पल को निहार रही थी. यूज़र्स का कहना है कि उस महिला की मुस्कान बता रही थी कि वह दूसरों की खुशी में कितनी दिल से शामिल थी.
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
यूजर्स भी हुए भावुक, यूं किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार, लोग बोले- “इससे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट नहीं हो सकता” इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों और प्यारे मैसेजेस की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा…”बहन का प्यार दुनिया में सबसे अलग होता है, इस वीडियो ने मेरी आंखों में खुशी के आंसू ला दिए.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “बर्थडे पर डिब्बे में बंद तोहफों से कहीं ज्यादा कीमती वो अपने होते हैं जो आपके लिए मील का सफर तय करके पहुंचते हैं.” वहीं एक और यूजर ने लिखा… “बैकग्राउंड में खड़ी मैडम का एक्सप्रेशन कितना वॉर्म और सच्चा था, सच में यह वीडियो दिन बनाने वाला है.”
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल