सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो दिखाई देते हैं, जिसमें लोग विदेशों में भारतीय गानों पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. वैसे तो अक्सर लोगों को आपने बॉलीवुड गानों या किसी अन्य भारतीय फेमस गानों पर डांस करते हुए देखा होगा. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें जापान में भोजपुरी गाने और डांस का जबरदस्त रंग देखने को मिल रहा है.
मंच पर भारतीय कपड़ो में कलाकार ‘लॉलीपॉप लागे लू’ डांस करते दिखाई देते हैं. वहीं सामने मौजूद ऑडियंस भी गाने पर थिरकने हुए नजर आते हैं. वीडियो में बड़ी संख्या में जापान के लोग नजर आते हैं, जो अपने-अपने मोबाइल फोन से डांस का वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो में देख कर ही पता चलता है कि लोगों में इस गाने की वजह से कितना जोश भर गया है.
जापानी लोग भी नाचते दिखें
वीडियो की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि स्थानीय जापानी लोग भी भारतीय गानों की धुन पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. किसी के हाथ हवा में हैं तो कोई डांस के स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रहा है. इस बात से पता चलता है कि भारतीय गानों की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी बॉलीवुड और भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले लोग मिल जाते हैं.
बीट पर आया जोश
‘लॉलीपॉप लागे लू’ भोजपुरी के उन गानों में शामिल है, जिसकी धुन बेहद तेज और डांस के लिए बनी है. यही वजह है कि गाने के बोल पूरी तरह समझ में न आने के बावजूद भी जापानी लोग इसकी बीट पर डांस करते हुए जोश में दिखाई देते हैं. वीडियो में वे भारतीय लोगों के स्टेप्स तो करने की कोशिश कर ही रहे हैं, साथ ही वे इस गाने पर अपने नए-नए मूव्स भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
भारतीय कपड़ों ने बढ़ाई रौनक
वीडियो में मंच पर मौजूद कलाकार रंग-बिरंगे भारतीय कपड़ो में नजर आते हैं. केवल भोजपुरी गाने और डांस की वजह से सामने बैठे लोग इसे इंजॉय नहीं कर रहे हैं, बल्कि कॉस्ट्यूम के रंग भी डांस को और खुबसुरत दिखा रहे हैं. यही वजह है कि भारतीय लोगों की भीड़ के बीच एक जापानी व्यक्ति गानें को इंजॉय करते हुए डांस करते हुए दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी यह चर्चा का विषय बन गया है. खासकर भारतीय यूजर्स के लिए यह वीडियो इसलिए दिलचस्प है क्योंकि आमतौर पर ‘लॉलीपॉप लागे लू’ जैसे भोजपुरी गाने को भारतीय शादियों, पार्टियों और डांस कार्यक्रमों में खूब सुना जाता है. लेकिन जब यही गाना जापान में लोगों को झूमने पर मजबूर करता दिखाई देता है, तो वीडियो अपने आप खास बन जाता है.
कमेंट्स कर रहे लोग
यूजर्स को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि उन्होंने लाइक्स के साथ-साथ कमेंट्स की भी बारिश कर दी है. कई लोग कमेंट सेक्शन में डांस वाले इमोजी का इस्तेमाल कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो कमेंट में डांस वाले वीडियो भी शेयर किए हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि जापान में भोजपुरी देख कर मुझे अच्छा लग रहा है. एक अन्य यूजर ने कहा कि दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल