88 करोड़ के फ्लाईओवर में बनी सुरंग, अंदर जाने से रोकने के लिए राहगीर ने टांगी लाल शर्ट, VIDEO वायरल – lakhimpur kheri 88 crore flyover tunnel like pothole video viral lclar


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर में बारिश के बाद सुरंग जैसा गड्ढा बन गया. फ्लाईओवर बहराइच से दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 730 पर गोला गोकर्णनाथ शहर के करीब रेलवे ट्रैक के ऊपर बनाया गया है. फ्लाईओवर पर बने इस बड़े गड्ढे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद फ्लाईओवर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने गड्ढे के पास लकड़ी में अपनी लाल रंग की शर्ट टांग दी थी, ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को खतरे का अंदाजा हो सके. इसके बाद किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

बताया गया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के बाद फ्लाईओवर पर यह स्थिति बनी. वायरल वीडियो में फ्लाईओवर की सड़क के एक हिस्से में सुरंग जैसा बड़ा गड्ढा दिखाई दे रहा है. गड्ढे के आसपास सड़क का हिस्सा भी प्रभावित नजर आया. फ्लाईओवर से होकर लगातार वाहन और राहगीर गुजरते हैं. ऐसे में सड़क के बीच बने इस तरह के बड़े गड्ढे को देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई. राहगीर द्वारा लकड़ी पर लाल शर्ट टांगे जाने के बाद लोगों का ध्यान इस गड्ढे की ओर गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

VIDEO वायरल होते ही शुरू हुई मरम्मत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेशनल हाईवे से जुड़े अधिकारियों और फ्लाईओवर का काम करने वाली फर्म के लोगों ने मामले का जायजा लिया. इसके बाद मौके पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. फ्लाईओवर बनाने वाली फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष ने गड्ढे को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मौके पर हल्का क्रैक हुआ था और लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद पानी निकलने के कारण मिट्टी का सेटलमेंट हुआ. इसी वजह से एक जगह पर गड्ढा बन गया. प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि इसमें किसी तरह का फेलियर नहीं है. उनके मुताबिक मिट्टी के सेटलमेंट के कारण सड़क के एक हिस्से में गड्ढा हुआ है और इसे रिपेयर कराया जा रहा है.

प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष ने कहा कि यह कोई बहुत बड़ा मामला नहीं है. उन्होंने बताया कि समय रहते इसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो. उन्होंने बताया कि गड्ढा लगभग 100 मीटर के आसपास के हिस्से में है. उनके मुताबिक गड्ढा एक जगह पर ही है, लेकिन ट्रेस थोड़ा लंबा हो गया है. इसी वजह से एहतियात के तौर पर मरम्मत का दायरा थोड़ा और लंबा रखा जा रहा है. उनका कहना है कि लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण यह स्थिति बनी. अब मरम्मत के लिए सड़क के प्रभावित हिस्से में डीबीएम का पत्थर डाला जाएगा.

एक हफ्ते में सड़क क्लियर होने का दावा

प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष के मुताबिक मरम्मत के दौरान डीबीएम का पत्थर डालकर सड़क के इस हिस्से को दो-तीन दिन के लिए ऐसे ही छोड़ा जाएगा. इसके बाद आगे का काम पूरा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ते में सड़क को क्लियर कर दिया जाएगा. फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद निर्माण फर्म की ओर से प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम किया जा रहा है.

88 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर पर सुरंग जैसा गड्ढा बनने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया. राहगीर द्वारा गड्ढे के पास लाल शर्ट टांगने की तस्वीर और वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा. वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों और निर्माण फर्म ने मौके का जायजा लिया और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर ने इसे बारिश के बाद मिट्टी के सेटलमेंट से बना गड्ढा बताया है और कहा है कि इसमें कोई फेलियर नहीं हुआ है. उनके मुताबिक एहतियात के तौर पर प्रभावित हिस्से को ठीक कराया जा रहा है और करीब एक सप्ताह में सड़क को क्लियर कर दिया जाएगा.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

वायरल वीडियो कांडों पर बिहार पुलिस का एक्शन, 18 गिरफ्तार और 5 नाबालिग निरुद्ध; 521 वीडियो कराए गए टेकडाउन

Video Viral: मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक, आबादी से 500 मीटर दूर नलकूप की छत पर एक साथ 3 दिखे

जोक्स हिंदी:गर्लफ्रेंड ने तारीफ करने पर भी कर दी बॉयफ्रेंड की कुटाई, पढ़िए वायरल चुटकुले – Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi