Home Hollywoodऐश्वर्या राय ने टशन में किया रैंप वॉक, सिर पर पहना क्राउन, दी फ्लाइंग Kiss, हॉलीवुड की हसीनाओं संग झूमीं – Aishwarya rai bachchan ramp walk stunning look wore crown paris fashion week flying kiss tmovh

ऐश्वर्या राय ने टशन में किया रैंप वॉक, सिर पर पहना क्राउन, दी फ्लाइंग Kiss, हॉलीवुड की हसीनाओं संग झूमीं – Aishwarya rai bachchan ramp walk stunning look wore crown paris fashion week flying kiss tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन का फैशन की दुनिया में फिर से डंका बजा है. सोमवार को उन्होंने पेरिस फैशन वीक के लिए रैंप वॉक किया. लंबे समय बाद रैंप पर बॉलीवुड डीवा ने अपने जलवे दिखाए. एक्ट्रेस की खूबसूरती और दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. उनका लुक खास था. अपने रॉयल लुक से ऐश्वर्या ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है.

ऐश्वर्या का दिलकश अंदाज
ऐश्वर्या लंबे समय से ब्यूटी ब्रांड L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर हैं. इस इवेंट में वो डिजाइनर Yara Shoemaker के डिजाइन किए हुए शानदार वेलवेट आउटफिट में नजर आईं. उनके लुक में ड्रामेटिक और रॉयल टच देखने को मिला. ऐश्वर्या ने ब्लैक कैप गाउन पहना. जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. एक्ट्रेस के गाउन पर लगी ड्रामेटिक लॉन्ग कैप ने उनके लुक को कॉम्पिलिमेंट किया. साइड पार्टेड ओपन वेवी हेयर्स, मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना गेटअप पूरा किया.

अपने लुक को हाईलाइट करने के लिए उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई. सिर पर क्राउन पहना. जो उनके लुक को सुपर इंप्रेसिव दिखा रहा था. फैंस सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. सबने उन्हें प्रिंसेस और ब्यूटी इन ब्लैक का टैग दिया. 

ऐश्वर्या ने टशन में रैंप वॉक किया. उन्होंने फ्लाइंग kiss भी दी.  हार्ट बनाया, सबको नमस्ते कहा. यूजर्स का कहना है वो बिल्कुल रॉयल वाइब दे रही हैं. रैंप वॉक होने के बाद सभी एक्ट्रेसेज ने स्टेज पर चिल किया. उन्होंने डांस किया. जश्न मनाया. यहां ऐश्वर्या भी दिल खोलकर एंजॉय करती दिखीं. इंटरनेट पर उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उनका स्वैग दिखा है.

इंटरनेशनल स्टार्स संग दिखीं ऐश्वर्या
फैशन इवेंट में ऐश्वर्या को इंटरनेशनल स्टार्स जैसे सिमोन ऐश्ले, सेलीन डायोन, ईवा लोंगोरिया और केंडल जेनर संग देखा गया. एक वीडियो में ऐश्वर्या राय और मशहूर सिंगर सेलीन डायोन एक-दूसरे को गले लगाती दिखीं. दोनों ने हाथ पकड़कर साथ में डांस भी किया. ऐश्वर्या और सेलीन ने स्टेज पर भी एक-दूसरे के साथ मस्ती भरा मोमेंट शेयर किया.

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से पैरिस फैशन वीक में नजर आ रही हैं. वर्कफ्रंट पर, उनकी पिछली रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 थी. इसके बाद से वो किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment