Home Hollywood14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन | actor Tim Curry passes away age 80 played iconic role dr frank n furter in the rocky horror film show

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन | actor Tim Curry passes away age 80 played iconic role dr frank n furter in the rocky horror film show

by BollywoodNewsAndMovie


Hollywood Actor and singer Tim Curry passes away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक दिन पहले अमेरिकी कंट्री सिंगर डॉली पार्टन की मौत की खबर से इंड्रस्ट्री अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अचानक एक और दिल को गमगीन कर देने वाली खबर ने मायूसी ला दी है.  द रॉकी हॉरर पिक्चर शो मे ‘डॉ फ्रैंक एन फरटर’ के किरदार से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर और सिंगर टिम करी (Tim Curry) का 80 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की मौत की खबर उनकी मैनेजर रहीं मार्सिया हुरविट्ज ने  शेयर की है.

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे टिम करी

मार्सिया हुरविट्ज ने वैरायटी मैगजीन से खास बातचीत करते हुए बताया कि टिम करी का निधन उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर टोलुका लेक में हुआ. 2012 में आए उन्हें पैरालेटिक स्ट्रोक के बाद वह व्हीलचेयर पर ही अपनी जिंदगी जी रहे थे, अपने फेवरेट अभिनेता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

हॉलीवुड एक्टर टिम करी फोटोज

हॉलीवुड एक्टर टिम करी
Photo Credit: instagarm

पहले फ्लॉप बाद में कल्ट क्लासिक बनी टिम करी की फिल्म

हॉलीवुड एक्टर टिम करी का जन्म 19 अप्रैल, 1946 को यू.के. में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई तरह की कॉमेडी और अक्सर विलेन वाली – भूमिकाओं के रोल किए है. उनकी सबसे बेस्ट रोल 1975 की फिल्म ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ में डॉ. फ्रैंक-एन-फर्टर की निभाई थी, जिसे उन्होंने बाद में स्टेज पर भी दोहराया. इशी शो से उन्हें हॉलीवुड में एक खास पहचान दिलाई थी. हालांकि, रिलीज के दौरान ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन बाद में यह मूवी हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हुई.

बड़े पर्दे पर काम के साथ टीवी पर भी बनाई खास पहचान

फिल्म के अलावा टीवी पर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी. करी ने टेलीविजन पर काम करते हुए स्टीफन किंग के क्लासिक हॉरर नॉवेल पर आधारित 1990 की मिनीसीरीज ‘इट’ (It) में विलेन पेनीवाइज़ द क्लाउन का रोल निभाया था. बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ वह वे एक शानदार वॉइस आर्टिस्ट भी रहे थे. उन्होंने ‘पीटर पैन एंड द पाइरेट्स’ (Peter Pan and the Pirates) में अपने काम के लिए 1991 में डे-टाइम एमी अवॉर्ड जीता. करी के वॉइस वर्क में दर्जनों ऑडियोबुक्स भी शामिल हैं, और उन्होंने तीन म्यूजिकल एल्बम भी रिलीज किए जिसमें 1978 में ‘रीड माई लिप्स’ (Read My Lips), 1979 में ‘फियरलेस’ (Fearless) और 1981 में ‘सिम्पलिसिटी’ (Simplicity) शामिल

2012 में स्ट्रोक के बाद बदल गई थी जिंदगी

बता दें कि उनकी जिंदगी में ठहराव साल 2012 में आया. जब करी को जबरदस्त स्ट्रोक आया, जिसके बाद से वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं. वह शादीशुदा नहीं थे  उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने एक्टिंग करियर कर दी थी, लेकिन बीमारी के बाद से इससे  भी  काफी हद तक दूरी बना ली थी और इसके बजाय वॉयसओवर प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शुरू कर दिया था. एक्टर टीम करी की मौत के बात उनके फैसं काफी निराश है . 

आपके लिए और भी

जिम से बाहर निकले हरियाणवी सिंगर को गोलियों से भूना, 20 राउंड फायरिंग में दर्दनाक मौत




Source link

You may also like

Leave a Comment