Home Box OfficeBox Office Collection: ‘The Vvaan’ ने मारी बाजी, ‘Paradise’ को छोड़ा पीछे, ‘Hanuman Ansh’ ने रचा नया रिकॉर्ड

Box Office Collection: ‘The Vvaan’ ने मारी बाजी, ‘Paradise’ को छोड़ा पीछे, ‘Hanuman Ansh’ ने रचा नया रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार के कारोबार में ‘द वन’ ने नानी की ‘पैराडाइज’ को पीछे छोड़ दिया, जिससे फिल्म की पकड़ मजबूत होती नजर आई. दूसरी ओर, ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपना कलेक्शन का नया पड़ाव हासिल कर लिया है. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम इनकोर’ के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जानिए किस फिल्म ने सोमवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Bigg Boss 20: Karan Wahi संग रिलेशनशिप की खबरों पर Uditi Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ब्रेकअप के बाद जिंदगी बदल गई’

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने किया शानदार कलेक्शन

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पहले सोमवार को भी मजबूती देखने को मिली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इसकी भारत में कुल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये पहुंच गया  है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.35 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘द पैराडाइज’ ने किया बेहतरीन कलेक्शन

नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने वीकेंड के बाद पहले सोमवार को कलेक्शन के मामले में निराश किया. सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को फिल्म ने महज 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो रविवार की कलेक्शन से 68.2 फीसदी कम है. इसके साथ ही ‘द पैराडाइज’ का भारत में कुल कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म 144.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.

Jubin Nautiyal Welcome Baby Boy: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार  

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा अभी भी बरकरार है. रिलीज के 53 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. सोमवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी भारत में कुल कलेक्शन 309.38 करोड़ रुपये हो गया. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 404.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

Sunita Ahuja के सपोर्ट में उतरीं Divya Khosla Kumar, Govinda पर साधा निशाना

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने किया इतना कलेक्शन 

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की सात साल बाद ‘एंडगेम इनकोर’ के रूप में सिनेमाघरों में वापसी हुई है. फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन  कियाै, लेकिन चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज किया गया. चौथे दिन फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार 24.80 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म ने पहले दिन 8.68 करोड़, शनिवार को 9.15 करोड़ और तीसरे दिन 9.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

Ramayana: ‘रामायणम्’ में भगवान राम बनने पर Ranbir Kapoor ने दिया बयान, कहा- ‘यह कोई फिल्म का रोल नहीं है’ 

‘मिर्जापुर: द मूवी’  की रफ्तार हुई धीमी 

सिनेमाघरों में 25 दिन पूरे कर चुकी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने सोमवार को महज 60 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 227.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? (How much has Nani’s ‘The Paradise’ earned at the box office?)

A. नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने पांच दिनों में भारत में करीब 97.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Q2. ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है? (What is the worldwide collection of ‘The Paradise’?)

A. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 144.85 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया है.

Q3. ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (How much has ‘The Vvaan’ earned at the box office?)

A. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने चार दिनों में भारत में करीब 38.85 करोड़ रुपये कमाए हैं.

Q4. ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है? (What is the worldwide collection of ‘The Vvaan’?)

A. ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 50.35 करोड़ रुपये है.

Q5. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ collected at the box office?)

A. ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल कलेक्शन करीब 309.38 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Tags : box office collection | Box Office Report | box office review | Vvaan | The Vvaan Trailer | Vvaan Public Review | Vvaan-force Of The Forrest | The Paradise | The Paradise 2026 movie | The Paradise Movie | Hanuman Ansh | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh budget



Source link

You may also like

Leave a Comment