Home Morning News (खास खबरें)BP की दवा सुबह लें या रात में? टाइमिंग का सच क्या है, हार्ट के सर्जन ने बताया – Blood pressure medication best time morning or night doctor advice Tvisa

BP की दवा सुबह लें या रात में? टाइमिंग का सच क्या है, हार्ट के सर्जन ने बताया – Blood pressure medication best time morning or night doctor advice Tvisa

by BollywoodNewsAndMovie


ब्लड प्रेशर यानी BP आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. कई लोगों को लंबे समय तक BP कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना दवाएं लेनी पड़ती हैं, लेकिन मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि BP की दवा सुबह लेना ज्यादा फायदेमंद है या रात में? कुछ लोग अकसर सुबह ही दवाएं खाते हैं. उनका मानना है कि इससे दिनभर बीपी कंट्रोल में रहेगा, लेकिन क्या वाकई दवा लेने के समय से कुछ फायदा होता है या किसी भी टाइम आप बीपी की मेडिसिन ले सकते है. दवाओं के मामले में टाइमिंग का सच क्या है? इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं.

इस सवाल पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉ. वरुण बंसल ने Aajtak.in को बताया है. वह कहते हैं कि BP की दवा को लेकर सबसे जरूरी बात ये है कि आप उसको रोज लें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं खाना न छोड़ें. दवाओं के साथ- साथ अपना खानपान अच्छा रखें और रोज एक्सरसाइज करें. 

यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें

सम्बंधित ख़बरें

डॉक्टर ने दवा की टाइमिंग को लेकर क्या कहा?

डॉ. वरुण बंसल के मुताबिक, मरीज को कभी भी इस बात को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है कि दवा सुबह ली जाए या रात में. मेडिकल साइंस में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि दवा सुबह लेने से ज्यादा फायदा करेगी या रात में लेने में कम, टाइमिंग का दवा के असर से कुछ भी लेना- देना नहीं है. दवा के मामले में सबसे जरूरी है कि मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दवाएं रोजाना ले. 

यह भी पढ़ें: हार्ट की नसों में भी जमा हो जाता है कैल्शियम, ला सकता है हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बताया कैसे होगा ठीक

दवा बीच में छोड़ना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

BP की दवा शुरू होने के बाद कई बार मरीजों को लगता है कि अब उनका BP सामान्य आ रहा है, इसलिए दवा की जरूरत नहीं है. कुछ लोग खुद से दवा बंद कर देते हैं या कभी-कभी लेना छोड़ देते हैं. ऐसा करना सही नहीं है. इससे हार्ट पर प्रेशर पड़ता है. ये हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक के रिस्क को बढ़ा सकता है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment